गरीब परिवारों की जिंदगी बदलना है मिशन मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 22-08-2023 06:49 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य सरकार कमजोर वर्ग के कल्याण के लिए है। मध्यप्रदेश की धरती पर कोई भी गरीब जमीन के बिना नहीं रहेगा। प्रदेश में मुख्यमंत्री भू-अधिकार योजना का क्रियान्वयन जारी है। शिवपुरी में 27 हजार लोगों को पट्टें उपलब्ध कराए गए। यदि कोई छूटा होगा तो उसे भी भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। शीघ्र ही पोहरी के बैराड़ में महाविद्यालय आरंभ किया जाएगा। वे आज पोहरी जिला शिवपुरी में मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना अंतर्गत तेंदूपत्ता संग्राहकों को संबोधित कर रहे थे।

श्री चौहान ने कहा कि राज्य सरकार ने जल, जंगल और जमीन के मामलों में जनजातीय भाई-बहनों के सशक्तिकरण का नया शंखनाद किया है। तेंदूपत्ता संग्राहकों का जीवन सरल बनाने के लिए चरणपादुका योजना के माध्यम से तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों को जूतें, चप्पल, साड़ियां, पानी की बॉटलें, छाता तथा अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जनजातीय नृत्य और संगीत के बीच पुष्पवर्षा कर हितग्राहियों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने 77 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्रीमती कांती बाई और श्रीमती ममता को प्रतीक स्वरूप चरणपादुका पहनाकर तथा उन्हें साड़ी व पानी की बॉटल सौंप कर, सामग्री वितरण का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश के वन मंत्री श्री विजय शाह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, लोक निर्माण राज्य मंत्री श्री सुरेश धाकड़, स्थानीय विधायक, निगम मंडल के अध्यक्ष तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने नेतृत्व में गरीब कल्याण का महाअभियान जारी है

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने नेतृत्व में गरीब कल्याण का महाअभियान जारी है। शीघ्र ही प्रधानमंत्री श्री मोदी प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को आवास उपलब्ध कराएंगे। प्रदेश में हर जरूरतमंद परिवार को आवास उपलब्ध कराया जाएगा। जो परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना में छूटेंगे, उन्हें मुख्यमंत्री जन आवास योजना के अंतर्गत मकान बनाने के लिए राशि उपलब्ध कराई जाएगी। प्रदेश में कोई भी परिवार आवास से वंचित नहीं रहेगा।

गरीब परिवारों की जिंदगी बदलना है मिशन

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि गरीब परिवारों की जिंदगी बदलना हमारा संकल्प है। पढ़ाई, इलाज, विवाह में सहायता की व्यवस्था हमारी सरकार द्वारा की गई। जो युवा काम सीखना चाहते हैं उनके लिए मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना लागू की जा रही है। काम सीखने के दौरान युवाओं को 8 हजार रुपए प्रतिमाह स्टाइपंड भी उपलब्ध कराया जाएगा। पढ़ाई में विद्यार्थी आगे बढ़ें, इसमें प्रोत्साहन और सहयोग के लिए विद्यार्थियों को साइकिल और स्कूटी उपलब्ध कराई जा रही है। बहन-बेटियों के सशक्तिकरण के लिए लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत प्रतिमाह उन्हें एक हजार रुपए उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिसे बढ़ाकर 3 हजार रुपए किया जाएगा। तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत परिवार के बुजुर्ग व्यक्तियों को हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा कराने की व्यवस्था की गई है। पिछली सरकार ने जन कल्याण की गई योजनाएं बंद कर दी थीं। हमारी सरकार के लिए गरीब की सेवा ही भगवान की सेवा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विशाल जन समुदाय को प्रधानमंत्री श्री मोदी के सबका साथ-सबका विकास के लक्ष्य के साथ शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ लेते हुए अपने जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया।

बेहतर सड़कों, शिक्षा से सुधरी है पोहरी क्षेत्र की स्थिति

केंद्रीय नागरिक केंद्रीय नागरिक उड्ययन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि पोहरी क्षेत्र में सड़कें, नहर, शिक्षा आदि की व्यवस्था कर क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर गतिविधियां संचालित की गई हैं। इस क्षेत्र में 124 करोड़ रुपए लागत से सड़कों का निर्माण करवाया गया।

वन मंत्री श्री विजय शाह ने कहा कि तेंदूपत्ता संग्राहकों को चरणपादुका, पानी की बोतल आदि उपलब्ध कराना मुख्यमंत्री श्री चौहान की संवेदनशीलता का परिचय देता है। मंत्री श्री सुरेश धाकड़ ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 July 2026
राजधानी भोपाल से निकलने वाले कचरे के वैज्ञानिक निष्पादन के लिए बनाई गई आदमपुर कचरा खंती अब आसपास के 10 गांवों के लोगों के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है।…
 07 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। सोमवार को मंत्रालय…
 07 July 2026
भोपाल। भोपाल रियासत के अंतिम नवाब हमीदुल्ला खां की दूसरी पत्नी व पाकिस्तान निवासी आफताब जहां बेगम द्वारा वर्ष 1994 में भोपाल के बेहटा क्षेत्र की 30.55 एकड़ भूमि बेचने…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग ने मंगलवार को कक्षा 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। विद्यार्थी व अभिभावक राज्य शिक्षा केन्द्र के परीक्षा…
 07 July 2026
भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में प्रदेश की मेडिकल सप्लाई चेन व्यवस्था की कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में आवश्यकता…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के नवनियुक्त 10 कनिष्ठ अभियंताओं (सिविल) का छह सप्ताह का विशेष तकनीकी प्रशिक्षण राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान, नागपुर में आयोजित किया गया। अभियंताओं को ताप…
 07 July 2026
भोपाल। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को टी.टी. नगर स्टेडियम में आगामी एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों से मुलाकात…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के शक्ति भवन मुख्यालय में "साइबर सिक्योर 2026" अभियान के अंतर्गत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश साइबर पुलिस के…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में "सेफ क्लिक 2.0" अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। 24 जून 2026 से प्रारंभ इस विशेष अभियान का उद्देश्य नागरिकों को साइबर…
Advt.