मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जबलपुर में दादा नेचर पार्क शारदा नगर में किया पौध-रोपण

Updated on 27-01-2023 04:51 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गणतंत्र दिवस पर जबलपुर में दादा नेचर पार्क शारदा नगर रांझी में पौध-रोपण कार्यक्रम में कदम्ब का पौधा रोपा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण बचाने के लिये सभी व्यक्ति अपने और बच्चों के जन्म-दिन पर एक पौधा अवश्य लगाएँ।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राज्य सरकार ने आवास के लिए सबसे पहले गरीबों की चिंता की है, सरकार गरीबों की है। कोई भी गरीब जिनके पास आवास के लिए भू-खण्ड नहीं है, उसे इसी साल भू-अधिकार पट्टा दिया जायेगा। ग्रामीण क्षेत्र में मुख्यमंत्री भू-आवास अधिकार योजना अंतर्गत आवासीय पट्टे दिये जा रहे हैं। शहरी क्षेत्र में भी जो पात्र हैं, उन्हें लाभ दिया जायेगा। मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान अंतर्गत सभी पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। कॉलोनियों से संबंधित नियमों को सरल किया जा रहा है। अब छोटे दुकानदार और व्यापारी को कॉलोनियों में भू-खण्ड खरीद कर मकान बनाने में परेशानी नहीं होगी। सांसद श्री राकेश सिंह, राज्य सभा सांसद श्रीमती सुमित्रा बाल्मीकि, विधायक श्री अजय विश्नोई और श्री अशोक रोहाणी, श्री अखिलेश जैन, श्री आशीष दुबे, श्री रानू तिवारी, श्री प्रभात साहू, श्री अभिलाष पांडे, नगर निगम अध्यक्ष श्री रिकुंज विज सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
 27 June 2026
भोपाल। रेलवे में टिकट जांच का काम केवल टिकट देखना ही नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और मानवीय जिम्मेदारी निभाना भी है। इसका उदाहरण पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल…
 27 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों में बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि उपभोक्ताओं की गैर-मौजूदगी में और बिना किसी…
 27 June 2026
भोपाल । राजधानी के चंदनपुरा सिटी फॉरेस्ट क्षेत्र के पास एक बार फिर बाघ की मौजूदगी सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार…
 27 June 2026
भोपाल। एनसीईआरटी द्वारा नकली और पायरेटेड पुस्तकों को लेकर जारी किए गए सर्कुलर पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र…
 27 June 2026
भोपाल। नियति का क्रूर खेल और बेबसी जब किसी हंसते-खेलते परिवार पर टूटती है, तो पीछे सिर्फ चीखें और कभी न भरने वाले जख्म छोड़ जाती है। राजधानी भोपाल के…
 27 June 2026
भोपाल। वर्ष 2028 में होने वाले उज्जैन सिंहस्थ महापर्व की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो चुकी हैं, लेकिन रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने आ रहे…
Advt.