मुख्यमंत्री श्री चौहान ने देवी अहिल्या बाई होल्कर की पुण्य-तिथि एवं वीर दुर्गादास राठौर की जयंती पर किया नमन

Updated on 13-08-2023 02:25 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री निवास में देवी अहिल्या बाई होल्कर की पुण्य-तिथि और वीर दुर्गादास राठौर की जयंती पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पुष्पांजलि अर्पित की और उनके योगदान का स्मरण किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने माता अहिल्या बाई का स्मरण कर ट्वीट में कहा कि "कर्त्तव्य परायण, धर्मनिष्ठ शासक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की पुण्य-तिथि पर उन्हे कोटिश: नमन। राष्ट्र-सेवा और जन-सेवा को ही अपने जीवन का ध्येय बनाने वाली माता अहिल्याबाई जी का जीवन हमें सदैव मानवता के कल्याण के लिए प्रेरित करता रहेगा।" मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वीर श्री दुर्गादास राठौर का स्मरण कर ट्वीट किया कि "माई ऐहा पूत जण जेहा दुर्गादास। बांध मरुधरा राखियो बिन खंभा आकाश।' अदम्य साहस, वीरता एवं शौर्य के प्रतीक, महा पराक्रमी योद्धा, वीर शिरोमणि दुर्गादास राठौर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। मातृभूमि के गौरव और अस्मिता के लिए बलिदान हो जाने वाले वीर सपूत को युगों-युगों तक याद किया जाएगा।"


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 July 2026
राजधानी भोपाल से निकलने वाले कचरे के वैज्ञानिक निष्पादन के लिए बनाई गई आदमपुर कचरा खंती अब आसपास के 10 गांवों के लोगों के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है।…
 07 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। सोमवार को मंत्रालय…
 07 July 2026
भोपाल। भोपाल रियासत के अंतिम नवाब हमीदुल्ला खां की दूसरी पत्नी व पाकिस्तान निवासी आफताब जहां बेगम द्वारा वर्ष 1994 में भोपाल के बेहटा क्षेत्र की 30.55 एकड़ भूमि बेचने…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग ने मंगलवार को कक्षा 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। विद्यार्थी व अभिभावक राज्य शिक्षा केन्द्र के परीक्षा…
 07 July 2026
भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में प्रदेश की मेडिकल सप्लाई चेन व्यवस्था की कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में आवश्यकता…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के नवनियुक्त 10 कनिष्ठ अभियंताओं (सिविल) का छह सप्ताह का विशेष तकनीकी प्रशिक्षण राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान, नागपुर में आयोजित किया गया। अभियंताओं को ताप…
 07 July 2026
भोपाल। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को टी.टी. नगर स्टेडियम में आगामी एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों से मुलाकात…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के शक्ति भवन मुख्यालय में "साइबर सिक्योर 2026" अभियान के अंतर्गत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश साइबर पुलिस के…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में "सेफ क्लिक 2.0" अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। 24 जून 2026 से प्रारंभ इस विशेष अभियान का उद्देश्य नागरिकों को साइबर…
Advt.