मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जबलपुर में बच्चों के साथ किया विशेष भोज

Updated on 27-01-2023 04:52 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गणतंत्र दिवस पर जबलपुर में पं. लज्जाशंकर झा उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों के साथ विशेष भोज किया। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान भी विशेष भोज में शामिल हुई तथा बच्चों के बीच बैठ कर भोजन किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भोजन की शुरूआत के पहले गायत्री मंत्र का उच्चारण किया तथा बच्चों को इसके महत्व के बारे में बताया। विशेष भोज में सांसद श्री राकेश सिंह, राज्य सभा सदस्य श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि, विधायक श्री अजय विश्नोई, श्रीमती नंदिनी मरावी, श्री अशोक रोहाणी एवं श्री सुशील तिवारी इंदू, पूर्व मंत्री श्री अंचल सोनकर, श्री हरेन्द्र जीत सिंह बब्बू एवं श्री शरद जैन, श्री प्रभात साहू, कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहु्गुणा भी शामिल हुये।

विशेष भोज में खीर-पुड़ी, केसरिया चावल, पुलाव, छोले, मिक्स वेज, कढ़ी, सलाद, पापड़ और अचार परोसा गया था। ज्ञात हो कि गणतंत्र दिवस पर प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना में जिले के सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में बच्चों के लिए विशेष भोज का आयोजन किया गया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
 27 June 2026
भोपाल। रेलवे में टिकट जांच का काम केवल टिकट देखना ही नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और मानवीय जिम्मेदारी निभाना भी है। इसका उदाहरण पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल…
 27 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों में बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि उपभोक्ताओं की गैर-मौजूदगी में और बिना किसी…
 27 June 2026
भोपाल । राजधानी के चंदनपुरा सिटी फॉरेस्ट क्षेत्र के पास एक बार फिर बाघ की मौजूदगी सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार…
 27 June 2026
भोपाल। एनसीईआरटी द्वारा नकली और पायरेटेड पुस्तकों को लेकर जारी किए गए सर्कुलर पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र…
 27 June 2026
भोपाल। नियति का क्रूर खेल और बेबसी जब किसी हंसते-खेलते परिवार पर टूटती है, तो पीछे सिर्फ चीखें और कभी न भरने वाले जख्म छोड़ जाती है। राजधानी भोपाल के…
 27 June 2026
भोपाल। वर्ष 2028 में होने वाले उज्जैन सिंहस्थ महापर्व की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो चुकी हैं, लेकिन रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने आ रहे…
Advt.