
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने डिंडौरी जिले में शहपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुई सड़क दुर्घटना में तीन युवकों के असामयिक निधन पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत युवकों की आत्मा को शांति और शोकाकुल परिजन को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने डिंडौरी जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों की सहायता के निर्देश भी दिए हैं।