मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रीजनल इंडस्ट्री कांक्लेव में आये उद्योग समूहों के प्रतिनिधियों से की वन-टू-वन चर्चा

Updated on 28-09-2024 11:56 AM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर रीज़नल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में आए उद्योगपतियों और निवेशकों से प्रदेश में निवेश तथा औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार के संबंध में वन टु वन चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के एमडी श्री ए.एन. श्रीराम ने बताया कि बीना रिफाइनरी के विस्तारीकरण के साथ यहाँ युवाओं के कौशल विकास के लिए स्किल डेवलपमेंट इंस्टिट्यूट की योजना है। ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन के कार्यकारी संचालक श्री एस. के. दास ने बातचीत के क्रम में बताया कि हटा में प्राकृतिक गैस उत्पादन वर्ष 2026-2027 तक प्रारंभ होगा, जिससे सरकार को राजस्व प्राप्ति के साथ ही स्थानीय स्तर पर रोज़गार की संभावनाएँ भी सृजित होंगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खाद्य प्र-संस्करण इकाइयों की स्थापना एवं उससे सृजित होने वाले रोज़गार के संबंध में स्वस्ति एग्रो साइंस प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर डॉ. अनिल तिवारी, बारमाल्ट के एमडी श्री प्रमिल जिंदल से चर्चा की।

नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में पर्याप्त विस्तार की संभावना

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से प्रदेश में ऊर्जा और नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में निवेश के लिए सनकाइंड ग्रुप के चेयरमेन एवं एमडी श्री हनीश गुप्ता, इंसोलेशन ग्रीन एनर्जी के चेयरमैन श्री मनीष गुप्ता, एल्पेक्स सोलर लिमिटेड के सीईओ श्री आदित्य सहगल ने भी रुचि अभिव्यक्त की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से प्रदेश में आईटी, सेमीकंडक्टर क्षेत्र में अपार संभावनाओं को देखते हुए एसेड्स प्राइवेट लिमिटेड के एमडी श्री रौनक़ चौधरी एवं डाटा सेंट्रिक्स के एमडी श्री नवजोत सिंह सन्धू ने चर्चा की। अवनी एपेरल के एम.डी. श्री अज्ञात गुप्ता, पैसिफ़िक मेटास्टील के श्री जे.पी. अग्रवाल ने मानव संसाधन एवं खनन के संबंध में चर्चा की। वन-टू-वन चर्चा में युवाओं के कौशल विकास संबंधी गतिविधियों के संचालन की संभावनाओं के मद्देनज़र डिक्की मध्यप्रदेश के अध्यक्ष डॉ. अनिल सिरवैया से भी बातचीत हुई।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने तथा एविएशन क्षेत्र की योजना के बारे में ईज़ माय ट्रिप के सीईओ श्री मनोज सोनी एवं फ्लाई ओला के प्रतिनिधि श्री एस राम से भी वन-टू-वन चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को प्रदेश में सोर ऊर्जा संयंत्र तथा जबलपुर, इंदौर एवं ग्वालियर में अस्पताल निर्माण योजना से बंसल ग्रुप के प्रमोटर श्री सुनील बंसल ने रूबरू कराया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से वन-टू-वन चर्चा के क्रम में प्रदेश में अधोसंरचना विकास क्षेत्र में दारा इंजीनियरिंग एण्ड इंफ्रास्ट्रक्चर के चेयरमैन डॉ. पापू राम विष्णोई, सिग्मा इंजीनियरिंग के एमडी श्री हसन सरदार खान, स्वर्ण भारत स्टील प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर श्री अनिल सिंह दाँगी ने चर्चा की।

इसके अलावा प्रदेश में रसायन एवं उर्वरक के क्षेत्र में निवेश एवं इसके विस्तार की संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्य भारत एग्रो के एमडी श्री पंकज ओस्वाल,सेठिया ग्रुप के डायरेक्टर श्री मनोज जैन से भी विचार विमर्श किया। अलिंज ग्रुप के चेयरमैन एवं एमडी श्री इंद्रजीत पुर्थी ने पोर्टेबल पेट्रोल पम्प एवं टेक्सटाइल्स के क्षेत्र में उज्जवल भविष्य को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव को अपनी योजना से अवगत कराया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.