मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हमीदिया चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया

Updated on 19-12-2023 11:42 AM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार देर रात्रि हमीदिया चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया और डॉक्टरों को मरीजों को बेहतर सुविधाएं और समय पर दवाईयां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से चर्चा कर चिकित्सालय द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और औषधियों की उलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वहां मौजूद नागरिकों से आयुष्मान कार्ड तथा दी जा रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री राघवेंद्र सिंह, वरिष्ठ चिकित्सक तथा नर्सिंग स्टाफ उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हमीदिया चिकित्सालय के थर्ड फ्लोर स्थित एसएनसीयू एवं एमएनयू वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला पुरुष एवं बाह्य रोगी कक्ष का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अस्पताल में सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहें, मरीजों को इलाज के लिए कोई परेशानी नहीं हो। सभी को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध हो। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अस्पताल परिसर में भी मरीजों के परिजनों से विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अस्पताल में उपलब्ध मशीनों और आधुनिक उपकरणों का निरीक्षण किया और डॉक्टरों से जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्री-टर्म नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई का निरीक्षण किया। उन्होंने वहाँ भर्ती महिला मरीजों से चर्चा भी की। नवजात शिशुओं को देखा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मरीजों के परिजनों से चर्चा कर बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए ढांढस बंधाया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रीमती ज्योति कुशवाह की समस्या का निराकरण करने कलेक्टर को दिये निर्देश। हामिदिया अस्पताल से निकलते समय मुख्यमंत्री डॉ. यादव को श्रीमती ज्योति कुशवाह ने बैंक लोन रिकवरी संबंधी समस्या से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर भोपाल को श्रीमती कुशवाह की समस्या का उचित निराकरण कराने निर्देश दिये।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.