मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीर बाल दिवस के अवसर पर ई-पुस्तक का किया विमोचन

Updated on 26-12-2023 11:38 AM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीर बाल दिवस के अवसर पर पंजाबी साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश संस्कृति परिसर के माध्यम से तैयार की गई डिजिटल ई-किताब का ग्वालियर के गुरूद्वारा परिसर में लोकार्पण किया। इस मौके पर केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सहित पंजाबी साहित्य अकादमी की निदेशक श्रीमती नीरू सिंह ज्ञानी एवं जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

वीर साहेबजादों के अद्वितीय इतिहास को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से पंजाबी साहित्य अकादमी संस्कृति परिषद मध्यप्रदेश द्वारा तैयार डिजिटल ई-पुस्तक एवं डिजिटल प्रदर्शनी को विभागीय वेबसाइट के माध्यम से सम्पूर्ण प्रदेश में प्रदर्शित करने के उद्देश्य से लोकार्पण किया गया है।

पंजाबी साहित्य अकादमी की निदेशक श्री नीरू सिंह ज्ञानी ने इस अवसर पर बताया कि मध्यप्रदेश में ग्वालियर की पावन धरती पर गुरु हरगोबिंद साहिब जी का गुरुद्वारा दाता बंदी छोड़ स्थित है जो धर्म और देश की रक्षा के लिए अमृत काल में ऐतिहासिक स्थली है। गुरु हरगोबिंद साहिब जी की परिवार के गुरु अर्जन देव जी नौवीं गुरु श्री गुरु तेग बहादुर, गुरु गोबिंद सिंह जी, वीर साहिबजादे बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह  फतेह सिंह जी धर्म और देश के लिए शहीद हो गए थे। सिख गुरुओं के महान योगदान और सिख परंपरा को “वीर बाल दिवस” स्मरण कराएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरूद्वारे में मत्था टेका

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर प्रवास के दौरान ई-पुस्तक के विमोचन के लिये फूलबाग स्थित गुरूद्वारे पहुँचे। पुस्तक के विमोचन के पश्चात उन्होंने गुरूद्वारे में मत्था टेका।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.