मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुना पहुंचे

Updated on 29-12-2023 11:47 AM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना से आरोन जाते हुए बजरंगगढ़ के समीप हुई बस दुर्घटना में दिवंगत यात्रियों के परिजनों और घायल यात्रियों से जिला चिकित्सालय में मुलाकात की। उन्‍होंने दिवंगत आत्‍माओं की शांति के लिए ईश्‍वर से प्रार्थना की तथा उनके परिजनों को यह वज्रपात सहन करने कि शक्ति देने की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घायल यात्रियों के परिजनों से मुलाकात कर बस हादसे में झुलसे यात्रियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा समुचित उपचार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और घायल यात्रियों के शीघ्र स्‍वस्‍थ होने की ईश्‍वर से प्रार्थना की।

घायलों के उपचार में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि शासन-प्रशासन घायलों के इलाज के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेगा। उपचार में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। डॉ. यादव ने जिला चिकित्सालय गुना के वार्ड में इलाज करा रहे घायलों के प्रत्येक बेड पर जाकर उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली तथा उन्हें शीघ्र स्वस्थ होने और इलाज के संबंध में आश्वासन प्रदान किया। इस दौरान क्षेत्रीय सांसद डॉ. के.पी. यादव, सांसद डॉ. रोडमल नागर, विधायक गुना श्री पन्‍नालाल शाक्‍य, श्री धर्मेन्‍द्र सिंह सिकरवार सहित अन्‍य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रूपये तथा गंभीर घायलों को 50-50 हजार रूपए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुना की बस दुर्घटना मामले में लापरवाही के लिए गुना के जिला क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री रवि बरेलिया और नगर पालिका गुना के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री बी.डी. कतरोलिया को गुना हादसे के बाद फायर बिग्रेड सेवाएं उपलब्ध न कराए जाने के कारण तत्‍काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश भी दिए।

तीन दिन में जांच प्रतिवेदन देगी समिति

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर कलेक्टर गुना श्री तरूण राठी द्वारा बस दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए अपर जिला दण्‍डाधिकारी श्री मुकेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में चार सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है। गुना के अनुविभागीय अधिकारी श्री दिनेश सावले, संभागीय उप परिवहन आयुक्‍त श्री अरूण कुमार सिंह तथा सहायक यंत्री विद्युत सुरक्षा श्री प्राण सिंह राय जांच समिति के सदस्य होंगे। यह समिति तीन दिन में जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगी।

दु:ख की इस घड़ी में हम मृतकों के परिजनों के साथ हैं और घायलों के लिए हमारी संवेदनाएं हैं - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि गुना की घटना दु:खद और हृदयविदारक है। दुर्घटना के कारणों की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जो भी जवाबदार होगा, उसे छोड़ा नहीं जाएगा। हमारा प्रयास होगा कि ऐसी घटना दोबारा न हो पाए। हम दु:ख की इस घड़ी में सभी मृतकों के परिजनों के साथ हैं। घायलों के लिए हमारी संवेदना है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.