मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए आए आवेदनों की ली जानकारी

Updated on 16-01-2024 11:56 AM

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने आज इंदौर पहुंचकर विभिन्न क्षेत्रों के मतदान केंद्रों में चल रहे मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया।

श्री राजन ने इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-5 मतदान केंद्र पायनियर कॉन्वेंट स्कूल, आईपीएस स्कूल एवं न्यू ग्रीनफील्ड स्कूल, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 के मतदान केंद्र श्री सत्य साईं विद्या विहार एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विजय नगर, सांवेर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र शासकीय माध्यमिक विद्यालय रिंगनोदिया एवं शासकीय प्राथमिक विद्यालय बड़ोदिया एमा का निरीक्षण किया। बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से चर्चा की और मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए आए आवेदनों की जानकारी प्राप्त की। श्री राजन ने 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके सभी मतदाताओं का नाम जोड़ने के निर्देश भी दिए। इस दौरान कलेक्टर श्री आशीष सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती सपना लोवंशी, डिप्टी कलेक्टर श्री चन्द्रभूषण धार्वे और संबंधित क्षेत्र के एसडीएम एवं तहसीलदार उपस्थित रहे।

बीएलओ से पूछे सवाल, मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मांगे सुझाव

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने सभी मतदान केन्द्रों के बूथ लेवल अधिकारियों से चर्चा कर फॉर्म 6, 7, 8 एवं 12डी के आवेदनों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने नवीन आवेदनों की आयु प्रोफाइल के संबंध में भी जानकारी ली। फॉर्म 7 के अंतर्गत मृत्यु एवं अन्य कारणों से हटाए गए नामों के बारे में पूछा। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान शुरू हुई फॉर्म 12डी के अंतर्गत 80 वर्ष से अधिक उम्र और दिव्यांग मतदाताओं द्वारा घर से ही रहकर मतदान करने की सुविधा के बारे में भी जानकारी ली। बीएलओ ने बताया कि इस सुविधा का लाभ कई वृद्ध एवं दिव्यांग मतदाताओं ने लिया है। बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं ने इस सुविधा के लिए भारत निर्वाचन आयोग को धन्यवाद दिया।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने बीएलओ से मतदान प्रतिशत बढ़ाने के संबंध में सुझाव भी मांगे, साथ ही महिला मतदाताओं को जागरुक करने के संबंध में भी निर्देश दिए।

सूची में नाम की पुनरावृत्ति ना हो यह सुनिश्चित करें

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने कहा कि सभी बीएलओ यह सुनिश्चित करें कि उनके क्षेत्र की मतदाता सूची में किसी भी मतदाता के नाम की पुनरावृत्ति ना हो। साथ ही किसी भी मृत व्यक्ति का नाम सूची में शामिल न हो, उनका नाम मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त करने पश्चात सूची से हटाया जाए।

श्री राजन ने निर्देशित किया की सेक्टर अधिकारी नियमित रूप से बीएलओ द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों की समीक्षा करें, इससे कार्य में गुणवत्ता को बढ़ाया जा सकेगा। साथ ही इंदौर जिले के कुल 2 हजार 486 मतदान केंद्रों में कितने आवेदन आए, यदि किसी मतदान केंद्र में कम आए हैं या किसी में ज्यादा आए हैं इसका भी विश्लेषण समय-समय पर किया जाए।

17 साल से अधिक आयु वाले अग्रिम रूप से कर सकेंगे आवेदन

श्री राजन ने कहा कि जिन नागरिकों की आयु 1 अक्टूबर 2024 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है वे अग्रिम रूप से अपना आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन के माध्यम से जमा कर मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकते हैं। मतदाता सूची में एक ही व्यक्ति का नाम एक से अधिक जगह होना दंडनीय अपराध है। यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर अपना नाम दूसरे क्षेत्र की मतदाता सूची से नहीं कटवा रहा है, तो इस तरह की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा कार्रवाई की जायेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.