मध्‍य प्रदेश में अगले 24 घंटों में ग्वालियर, चंबल में बारिश के आसार

Updated on 18-10-2023 12:33 PM

भोपाल । अलग-अलग स्थानों पर बनी चार मौसम प्रणालियों के असर से वातावरण में नमी आ रही है। इस वजह से बादल छाने लगे हैं। इससे जहां दिन के तापमान में गिरावट हो रही है, वहीं कहीं-कहीं हल्की वर्षा भी हो रही है। मंगलवार को प्रदेश में रात का सबसे कम 18 डिग्री सेल्सियस तापमान दतिया में दर्ज किया गया। उधर मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक नर्मदापुरम में 11, नौगांव में एक मिलीमीटर वर्षा हुई। मंडला में बूंदाबांदी दर्ज की गई।

प्रदेश में सबसे अधिक 35.4 डिग्री सेल्सियस तापमान सीधी में दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बुधवार को ग्वालियर, चंबल, सागर, जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। राजधानी सहित प्रदेश के शेष क्षेत्रों में आंशिक बादल रह सकते हैं। कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान के आसपास बना हुआ है। इसके प्रभाव से उत्तरी हरियाणा पर एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।

इसके अतिरक्त मध्य महाराष्ट्र पर एक प्रति चक्रवात बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के असर से हवाओं के साथ नमी आ रही है। इस वजह से बादल छा रहे हैं। साथ ही कहीं-कहीं वर्षा भी हो रही है।

बादल छाने के कारण जहां दिन के तापमान में गिरावट हो रही है, वहां रात के समय हवा का रुख उत्तरी होने से रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई है। इस तरह की स्थित बुधवार को भी बनी रह सकती है। उसके बाद रात के तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.