आवास, हेल्थ और सड़क के लिए केंद्र ने खोले हाथ:एमपी को मकान बनाने 4300 करोड़ मिलेंगे

Updated on 13-05-2025 12:15 PM

एमपी सरकार को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पीएम आवास के लिए इस साल 4300 करोड़ रुपए देगी। इससे शहरी और ग्रामीण इलाकों में गरीबों के लिए आवास बनाने का काम तेजी से हो सकेगा। इसके साथ ही एमपी में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दो हजार करोड़ रुपए मिलेंगे। जिससे उप स्वास्थ्य केंद्र, एमबीबीएस सीट्स में वृद्धि, स्टाफ भर्ती और आयुष्मान भारत से उपचार कराने का काम हो सकेगा।

केन बेतवा लिंक परियोजना के लिए 630 करोड़ और सड़कों के निर्माण के लिए 1150 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। पीएम ई-बस सेवा और मेट्रो के लिए 186 करोड़ रुपए इस साल मोहन यादव सरकार को मिलेंगे।

केंद्र और राज्य सरकार के अंशदान से संचालित योजनाओं के साथ अलग-अलग विभागों को केंद्र सरकार द्वारा इस साल मोहन सरकार को 44255 करोड़ रुपए देने वाली है। चालू वित्त वर्ष में प्रदेश में केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा योजनाओं के संयुक्त क्रियान्वयन के लिए कुल 68519.05 करोड़ रुपए खर्च किए जाने का फैसला किया गया है।

इसमें 44255.33 करोड़ रुपए केंद्र सरकार देगी जबकि 24263.71 करोड़ रुपए राज्य सरकार के अंश के रूप में शामिल होंगे। जो राशि एमपी को देने के लिए तय की गई है। उसमें स्वास्थ्य, आवास, पेयजल, सड़क के साथ अन्य सेवाओं से जुड़ी योजनाओं पर फोकस किया है। इस राशि से प्रदेश के तेज विकास ढांचे को मजबूती देने का काम किया जा सकेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.