ऐपल जासूसी मामले में केंद्र सरकार ने दिए जांच के निर्देश, आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा

Updated on 01-11-2023 01:08 PM

भोपाल। कई विपक्षी नेताओं द्वारा लगाए गए फोन टैपिंग की कोशिश के आरोप पर केंद्रीय इलेक्ट्रानिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी (आइटी) मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि एपल ने ही स्पष्टीकरण जारी कर दिया है कि जिस तरह का आरोप लगाया जा रहा है। वैसा कुछ नहीं है। एपल द्वारा 150 देशों में इस तरह की एडवाइजरी जारी की गई है। कुछ लोगों को केवल आलोचना की आदत है।

जो लोग देश की प्रगति को पचा नहीं पा रहे हैं, वे ध्यान भटकाने वाली राजनीति कर रहे हैं। ऐसे लोगों की कोशिश है कि जिस तरह से भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्व में अपना नाम कमा रहा है, वह धूमिल हो और उस प्रगति से लोगों का ध्यान भटकाया जाए।

बता दें, कई विपक्ष के कई सांसदों ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा था कि फोन निर्माता एपल कंपनी की ओर से चेतावनी संदेश मिले हैं, जिसमें चेताया गया था कि स्टेट-स्पांसर, अटैकर्स उनके आइ-फोन और दूसरी इलेक्ट्रानिक उपकरणों की जासूसी कर रहे हैं।

अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को मीडिया से चर्चा में कहा कि केंद्र सरकार इस मुद्दे पर गंभीर है। जांच शुरू हो चुकी है। इस मुद्दे पर एपल द्वारा दी गई जानकारी अस्पष्ट और गैर-विशिष्ट प्रकृति की लगती है। एपल का कहना है कि ये सूचनाएं शायद उन सूचनाओं पर आधारित हैं जो 'अधूरी या अपूर्ण' हैं।

एपल ने यह भी दावा किया है कि एपल आइडी उपकरणों पर सुरक्षित रूप से एन्क्रिप्टेड हैं, जिससे उपयोगकर्ता की स्पष्ट अनुमति के बिना उन तक पहुंच या पहचान करना बेहद मुश्किल हो जाता है। यह एन्क्रिप्शन उपयोगकर्ता की एपल आइडी की सुरक्षा करता है।

यह सुनिश्चित करता है कि यह निजी और संरक्षित रहे। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत सरकार सभी नागरिकों की गोपनीयता और सुरक्षा को गंभीरता से लेती है। वह इन अधिसूचनाओं की तह तक जाने के लिए जांच कर रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.