तहसीलों में नहीं सुलझ रहे मामले, बेबस जनता को जनसुनवाई में समाधान की आस

Updated on 03-07-2024 01:21 PM
 भोपाल। शहर के थाना और तहसीलों में लोगों के विवाद नहीं सुलझ पा रहे हैं। यही कारण है कि अब कलेक्टर जनसुनवाई में बड़ी संख्या में आवेदक सीमांकन, नामांतरण, प्रताड़ना के प्रकरण लेकर पहुंच रहे हैं। कलेक्ट्रेट में मंगलवार को हुई जनसुनवाई के दौरान 134 आवेदकों ने अपनी समस्याएं एडीएम, संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर को सुनाई। जहां अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया है कि उनकी समस्या का जल्द से जल्द निराकरण कर दिया जाएगा, जबकि कुछ मामलों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया है।

तीन वर्ष से अटका फौती नामांतरण का मामला

बैरसिया तहसील के शेरपुरा निवासी आरिफ अली ने बताया कि वह किसान है और उनके पिता के नाम पर शस्त्र लाइसेंस था। उनके पिता का निधन कोरोना में हो गया था। इसके बाद उन्होंने फौती नामांतरण के लिए आवेदन किया था। वह अब तक बार-बार आवेदन दे चुके हैं लेकिन तीन वर्ष छह माह बाद भी उनका प्रकरण लंबित है। जबकि पूर्व कलेक्टर द्वारा आदेश तक दे दिया गया था। इसी तरह हुजूर तहसील के ग्राम नीलबड़ निवासी राधाबाई ने बताया कि उन्होंने जमीन के सीमांकन के लिए आवेदन किया था। इसके बाद हुजूर तहसीलदार द्वारा आदेश तक दे दिए गए हैं, लेकिन दो वर्ष बाद भी सीमांकन नहीं किया गया है। जबकि उन्होंने 10 हजार रुपये भी स्टेशन मशीन के जमा कर दिए थे।

थाना पुलिस नहीं कर रही बिल्डर पर कार्रवाई

जेपी नगर निवासी कमला स्वर्णकार ने शिकायती आवेदन देते हुए बताया कि उन्होंने भविष्य ग्रुप द्वारा फन सिटी विदिशा रोड के बिल्डर विनोद कुशवाह से एक आवासीय प्लाट कुल एक लाख रुपये देकर बुक किया था। रुपये लेने के 12 वर्ष बाद भी प्लाट नहीं दिया गया है और न ही रुपये वापस किए गए हैं। कलेक्टर जनसुनवाई से बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद भी सूखीसेवनिया थाना द्वारा बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। एडीएम अंकुर मेश्राम ने बताया कि सभी प्रकरणों को गंभीरता से सुना गया है। कुछ मौके पर ही निराकृत किए गए हैं, जबकि अन्य संबंधित विभाग को भेजकर निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.