बिना अनुमति के बसें खड़ी कराने पर भाजपा-बसपा प्रत्याशी के खिलाफ मामला दर्ज

Updated on 01-11-2023 01:10 PM

भिंड।नामांकन के अंतिम दिन रैली में बिना अनुमति वाहन चलने और अाइटीआइ रोड पर बसों में झंडा-बैनर लगाकर खड़ा होने से यातायात जाम लग गया। देहात थाना पुलिस ने भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह कुशवाह और बसपा प्रत्याशी संजीव सिंह कुशवाह के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया है।

एफएसटी प्रभारी विकास बौहरे पुत्र देवीनंदन बौहरे ने बताया कि थाने में दिए आवेदन में बताया कि भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह कुशवाह ने रिटर्निंग आफिसर से रेली के लिए दोपहर 12 से एक बजे तक अटेर राेड, पुस्तक बाजार, किला रोड से जेल तक सिटी कोतवाली से अनुमति ली थी। भाजपा प्रत्याशी ने अनुमति नियमों का उल्लंघन करते हुए रैली में सभी लोगों की गाड़ियों को अनाधिकृतरूप से आइटीआइ रोड पर खड़ी करवा दी गईं।

जिससे एक से दो घंटे तक जाम लगा रहा। साथ ही आइटीआइ कालेज में प्रतिदिन किया जाने वाला चुनावी कार्य प्रभावित हुआ। पुलिस ने भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह कुशवाह के खिलाफ धारा 341, 188 के तहत मामला दर्ज कर लिया।

इसी तरह बसपा प्रत्याशी संजीव सिंह कुशवाह ने सोमवार दोपहर दो बजे से तीन बजे तक इंदिरा गांधी चौराहे से खंडा रोड, गोल मार्केट होते हुए जेल रोड तक सिटी कोतवाली से जुलूस निकालने के लिए अनुमति ली थी। बसपा प्रत्याशी ने रिटर्निंग आफिसर के बिना अनुमति के वाहनों को आइटीआइ राड पर खड़ी करवा दी थी।

जिससे जाम लगने के साथ ही चुनावी कार्य प्रभावित हुआ। देहात थाना पुलिस ने एफएसटी प्रभारी की रिपोर्ट पर बसपा प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया है। इसी तरह रैली में बिना अनुमति के डीजे बजाने पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात डीजे संचालक व बसपा प्रत्याशी पर मामला दर्ज किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.