भोपाल में फर्जी लेटरपैड से जमीन पर कब्जे का मामला:रोहित हाउसिंग सोसाइटी घोटाले के मास्टरमाइंड पर नया केस दर्ज

Updated on 13-09-2025 02:11 PM

रोहित हाउसिंग सोसाइटी घोटाले के मास्टरमाइंड घनश्याम राजपूत और उनके बेटे विशाल राजपूत के खिलाफ कोलार थाने में धोखाधड़ी का नया मामला दर्ज हुआ है। यह एफआईआर कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को की गई।

पुलिस के अनुसार आरोपी घनश्याम ने भोपाल के देहरी कला स्थित फरियादी सौरभ जैन की जमीन पर कब्जा जमाने के लिए भारतीय जनता पार्टी का फर्जी लेटरपैड इस्तेमाल किया। इस लेटरपैड पर खुद को उन्होंने भाजपा के “प्रधानमंत्री जन कल्याण प्रकोष्ठ” का सहसंयोजक बताया। जबकि जांच में स्पष्ट हुआ कि भाजपा में ऐसा कोई प्रकोष्ठ है ही नहीं।

भाजपा ने किया साफ इनकार भाजपा प्रदेश कार्यालय की ओर से भी बयान दिया गया कि "प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना प्रकोष्ठ" नाम से पार्टी का कोई स्थायी प्रकोष्ठ नहीं है। न ही घनश्याम सिंह राजपूत को कभी इस पद पर नियुक्त किया गया। इससे साफ हो गया कि आरोपियों ने प्रधानमंत्री और भाजपा के नाम का दुरुपयोग किया।

सौरभ जैन ने इस फर्जी लेटरपैड के आधार पर भोपाल डीसीपी को शिकायत भी दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए लेटरपैड की जांच भाजपा कार्यालय से कराई गई। जहां पूरे मामले का खुलासा हुआ।

कोर्ट से दर्ज हुई एफआईआर

फरियादी की ओर से एडवोकेट सोनल नायक ने कोर्ट में पूरे मामले की जानकारी दी। कोर्ट के आदेश के बाद ही कोलार थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया। घनश्याम राजपूत पहले से ही कई मामलों में आरोपी है।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत सीबीआई कोर्ट से उसे चार साल की सजा हो चुकी है। इसके अलावा ईओडब्ल्यू में भी उसके खिलाफ तीन मामले दर्ज हैं। रोहित हाउसिंग सोसाइटी घोटाले में घनश्याम राजपूत को मास्टरमाइंड माना जाता है। ईओडब्ल्यू की जांच में संस्था के खातों से करीब 22 करोड़ रुपए की हेराफेरी का खुलासा हुआ था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2026
भोपाल।  सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिजपुरी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन…
 02 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में ई-अटेंडेंस को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्ती और बढ़ा दी है। अब 90% से कम ई-अटेंडेंस वाले शिक्षकों का वेतन भुगतान कराने वाले संकुल प्राचार्यों पर निलंबन…
 02 July 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल से नोएडा के लिए बुधवार से सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई। इंडिगो की पहली फ्लाइट के भोपाल पहुंचने पर एयरपोर्ट पर पारंपरिक वाटर कैनन सलामी देकर स्वागत…
 02 July 2026
भोपाल, दिन में पति-पत्नी का रिश्ता सामान्य था, लेकिन रात होते ही पति के तेज खर्राटे दोनों के बीच तनाव की वजह बन जाते थे। लगातार नींद पूरी न होने से…
 02 July 2026
भोपाल। साइबर अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जालसाज अब मोबाइल हैक कर लोगों के बैंक खातों और क्रेडिट कार्डों पर हाथ साफ कर रहे हैं। हाल ही…
 02 July 2026
 भोपाल। शहर में रफ्तार का कहर और बेलगाम भारी वाहनों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी के पॉश इलाके व्यापम चौराहे पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की शासकीय जमीनों को अतिक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन तकनीक आधारित भूमि प्रबंधन व्यवस्था लागू करने जा रहा है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की नगरीय सीमा पर लगे वार्ड व पंचायतों में कृषि भूमि पर बिना किसी अनुमति के अवैध कालोनियों विकसित की जा रही हैं। जिनमें लोगों को तमाम सुविधाओं…
 02 July 2026
भोपाल। भोपाल से नोएडा के जेवर एयरपोर्ट तक सीधी उड़ान बुधवार से शुरू हो गई। एयरपोर्ट अथारिटी ने वाटर सैल्यूट से उड़ान का स्वागत किया। यात्रियों को इस उड़ान का…
Advt.