डिजिटल अरेस्ट रखने का मामला:साउथ अफ्रीका के कोड से कॉल कर प्राचार्य को 32 घंटे रखा डिजिटल अरेस्ट

Updated on 19-11-2024 12:01 PM

कोहेफिजा में प्राइवेट स्कूल के प्राचार्य को 32 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखने का मामला सामने आया है। कॉल करने वाले ठगों ने साउथ अफ्रीका कोड वाले नंबर से वॉट्सएप कॉल किया था। इंग्लिश में बात करने वाले ठग ने खुद को डीएचएल कंपनी का कर्मचारी बताते हुए प्राचार्य से कहा- उनके नाम से बैकॉक भेजे जा रहे पार्सल में बाघ की खाल, नाखून और बड़ी मात्रा में एटीएम हैं।

यह सुनते ही प्राचार्य घबराए और साइबर सेल में शिकायत की बात कही। ठग ने तुरंत कहा- वह दिल्ली क्राइम ब्रांच के अफसर से बात करवा रहा है। इसके लिए स्काइप से बात करनी होगी। उनके मोबाइल में स्काइप एप डाउनलोड करवाकर कॉल किया और 32 घंटे तक प्राचार्य व उनकी पत्नी को एक ही कमरे में डिजिटल अरेस्ट करके रखा।

लोकेशन ट्रेस करने साइबर पुुलिस के जवान ने बात की

ठगों की लोकेशन ट्रेस करने साइबर ​क्राइम विंग ने सोमवार दोपहर फरियादी को ऑफिस बुलाया। फरियादी ने ठग को कॉल कर डीसीपी से बात कराने को कहा। इंग्लिश में बात करने वाले ठग ने बताया डीसीपी से कल बात होगी। तभी आरक्षक मोहित ने फोन लेकर ठग से कहा- झूठ क्यों बोलते हो। इतना सुनते ही ठग बोला- ऐसा करके ही हम लोगों को ठगते हैं और कॉल कट कर दिया।

1930 पर करें शिकायत - पुलिस के अनुसार देश में डिजिटल अरेस्ट जैसा कोई कानून नहीं है। ऐसा कॉल आने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करें। पास थाने में शिकायत करने के साथ साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराएं।

इतना लंबा समय बीतने के बाद पत्नी को शक हुआ। उन्होंने गूगल पर डिजिटल अरेस्ट के बारे में सर्च किया तो हकीकत सामने आ गई। पत्नी ने तुरंत प्राचार्य पति के मोबाइल पर जारी कॉल कट किया और साइबर क्राइम विंग के पास शिकायत करने पहुंची।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.