कारपेंटर पिता ने उधारी के पैसों से दिलाई पुरानी साइकिल, जग जीतने निकल पड़ी बेटी

Updated on 13-09-2023 01:22 PM
 भोपाल। छह बहनों का परिवार, पिता कारपेंटर। शहर की जाटखेड़ी बस्ती में अभावों के बीच बड़ी हुई संध्या मौर्या कालेज जाती तो समय मिलाने के लिए पैडल पर पूरा जोर लगा देती। संध्या की इस तेजी पर साइकिलिंग कोच डा. विशाल सिंह सेंगर की नजर पड़ी तो उन्होंने उसकी प्रतिभा को निखारना शुरू किया। दो साल में ही उसने दो राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पहुंचकर शानदार प्रदर्शन कर दिखाया। उसके इस प्रदर्शन की बदौलत शहर की यह बेटी भारतीय साइकिल टीम के कैंप के लिए चयनित हो चुकी है। इस मुकाम तक पहुंचने वाली वह प्रदेश की पहली साइकिलिस्ट बन गई है।

तिरुवनंतपुरम में कर रही अभ्यास

पिता ने भी अपनी बेटी का सपना पूरा करने के लिए रुपये उधार लेकर पुरानी विदेशी साइकिल खरीदी है। इसी पुरानी साइकिल के सहारे संध्या तिरुवनंतपुरम में कोच और पिता का सपना पूरा करने में जुटी हुई हैं।

कोच ने पहचानी प्रतिभा

राजधानी के बागमुगालिया की जाटखेड़ी बस्ती में रहने वाले कारपेंटर राममिलन मौर्या घर-घर जाकर फर्नीचर बनाते हैं। परिवार में पत्नी और छह बेटियां हैं। आय इतनी कम है कि आठ सदस्यों वाले परिवार का ठीक से भरण-पोषण तक नहीं हो पाता है। परिवार की तीसरे नंबर की बेटी संध्या ने स्कूली पढ़ाई के बाद वर्ष 2021 में भोपाल स्कूल आफ सोशल साइंसेस (बीएसएसएस) के शारीरिक शिक्षा विभाग में बीपीएड कोर्स में प्रवेश लिया। विभाग में पदस्थ भोपाल जिला साइकिल संघ के सचिव विशाल सिंह सेंगर बताते हैं कि उसकी कद-काठी और साइकिल चलाने के तरीके को देखकर मुझे लगा कि यह इस खेल में आगे जा सकती है। तब तक संध्या को पता भी नहीं था कि साइकिलिंग एक खेल भी है।

खराब साइकिल से पूरा किया 40 किमी का ट्रैक

सिंह बताते हैं कि वर्ष 2022 में संध्या का चयन 18वें नेशनल गेम्स में हुआ। हमने एक पुरानी सामान्य गियर वाली साइकिल लेकर प्रतियोगिता में भाग लिया। उसका प्रदर्शन तो अच्छा नहीं कह सकते, लेकिन उसने 40 किलोमीटर का ट्रैक पूरा किया। मैंने देखा कि उसकी साइकिल के गियर फंस रहे थे, ब्रेक चिपकने के कारण साइकिल भारी चल रही थी। मुझे आश्चर्य हुआ कि ऐसी खराब साइकिल में यह इतना कर सकती है तो सुविधाएं मिल जाएं तो क्या कर दिखाएगी। हमने साइकिल के प्रोफेशनल माडल की तलाश की। संध्या के लिए सेकंड हैंड यूनाइटेड मियामी 0.4 साइकिल खरीदी है। इस पुरानी साइकिल की कीमत 25 हजार रुपये हैं। इसके लिए पिता ने 15 हजार दिए और 10 हजार रुपये उधार लिए हैं। जबकि नई साइकिल 48 हजार रुपये की आती है।

बता दें कि साइकिल एसोसिएशन आफ इंडिया द्वारा देश के 33 प्रोफेशनल साइकिलिस्ट को इस कैंप के लिए चुना गया है। कैंप 21 दिन तक केरल के तिरुवनंतपुरम में लगेगा। संध्या टाइम ट्रायल स्पर्धा में हिस्सा लेती हैं, जिसमें 40 किमी की दूरी को सबसे कम समय में पूरा करना होता है। उन्होंने इसी साल पंचकुला में हुए 19वें नेशनल गेम्स की डाउन हिल स्पर्धा में तीसरा स्थान और क्रास कंट्री में छठा स्थान पाया था।

कठिन रहा सफर

संध्या बताती हैं कि प्रोफेशनल साइकिलिस्ट बनना इतना आसान नहीं रहा। जब नेशनल खेलने जाती हूं, तब भी किराये के पैसे नहीं होते हैं। साइकिल की रिपेयरिंग और एक्सेसरीज भी खरीदना मुश्किल होता है, लेकिन पिताजी जैसे-तैसे रकम जुटा लेते हैं।

मनुआभान टेकरी और कोलार की पहाड़ियों में की तैयारी

संध्या ने कैंप में चयनित होने के लिए शहर की ऊंचे व पहाड़ी इलाकों पर साइकिल चलाकर प्रेक्टिस की है। इसके लिए उन्होंने के कोलार और मनुआभान टेकरी जैसे स्थान चुने। उन्होंने प्रतिदिन दो से तीन घंटे अभ्यास कर 50 से 60 किमी की साइकिलिंग की है। संध्या के कोच ने बताया कि प्रदेश में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी खिलाड़ी का चयन माउंटेन बाइक के लिए भारतीय टीम के कैंप में हुआ है। उसमें बहुत प्रतिभा है, वह साइकिलिंग के क्षेत्र में देश का नाम रोशन करेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 July 2026
राजधानी भोपाल से निकलने वाले कचरे के वैज्ञानिक निष्पादन के लिए बनाई गई आदमपुर कचरा खंती अब आसपास के 10 गांवों के लोगों के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है।…
 07 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। सोमवार को मंत्रालय…
 07 July 2026
भोपाल। भोपाल रियासत के अंतिम नवाब हमीदुल्ला खां की दूसरी पत्नी व पाकिस्तान निवासी आफताब जहां बेगम द्वारा वर्ष 1994 में भोपाल के बेहटा क्षेत्र की 30.55 एकड़ भूमि बेचने…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग ने मंगलवार को कक्षा 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। विद्यार्थी व अभिभावक राज्य शिक्षा केन्द्र के परीक्षा…
 07 July 2026
भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में प्रदेश की मेडिकल सप्लाई चेन व्यवस्था की कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में आवश्यकता…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के नवनियुक्त 10 कनिष्ठ अभियंताओं (सिविल) का छह सप्ताह का विशेष तकनीकी प्रशिक्षण राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान, नागपुर में आयोजित किया गया। अभियंताओं को ताप…
 07 July 2026
भोपाल। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को टी.टी. नगर स्टेडियम में आगामी एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों से मुलाकात…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के शक्ति भवन मुख्यालय में "साइबर सिक्योर 2026" अभियान के अंतर्गत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश साइबर पुलिस के…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में "सेफ क्लिक 2.0" अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। 24 जून 2026 से प्रारंभ इस विशेष अभियान का उद्देश्य नागरिकों को साइबर…
Advt.