मिठी गोबिंदराम पब्लिक स्कूल भोपाल में करियर काउंसलिंग

Updated on 26-08-2024 01:28 PM

संत नगर स्थित मिठी गोबिंदराम पब्लिक स्कूल में कक्षा नवीं के विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के लिए करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वयं की अभिरूचियों, कौशल के बारे में जागरूक करना तथा करियर के विकल्पों के विषय में जानकारी देकर लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायता करना था। करियर काउंसलर हेमंत बिष्ट ने विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि मात्र किसी विषय विशेष में उत्कृष्ट अंक विद्यार्थियों के भविष्य का निर्धारण नहीं कर सकता है। अतः बोर्ड परीक्षा के बाद विषय एवं करियर चयन की गंभीरता को अभिभावकों को समझना होगा।

कार्यक्रम में विशेषज्ञ करियर काउंसलर हेमंत बिष्ट द्वारा विद्यार्थियों को उनके रुचि और क्षमता के अनुसार करियर के विकल्पों के बारे में जानकारी प्रदान कर स्वयं के लिए उपयुक्त करियर का चयन करने हेतु प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि नवीं कक्षा से ही विद्यार्थियों के साथ विषय चयन पर चर्चा प्रारंभ कर दी जाए तथा विद्यार्थियों के भीतर छिपी प्रतिभा एवं उनकी रुचियों को ध्यान में रखते हुए, उन्हें स्वतंत्र रूप से करियर चुनने का अवसर प्रदान किया जाए।

बिष्ट ने करियर चयन हेतु विषय चयन का आधार - कौशल (Aptitude), व्यक्तित्व (Personality) एवं रुचि (Interest) को ध्यान में रखते हुए किया जाए तो निश्चित ही विद्यार्थी बिना दबाव के सफलता प्राप्त कर सकेंगे। विद्यार्थी एवं अभिभावक विषय के चयन के संदर्भ में उपस्थित ऊपरी क्षेत्र को ही जानते हैं जबकि प्रत्येक विषय के भीतर करियर के बहुत सारे विकल्प मौजूद हैं। जिससे विद्यार्थी एवं अभिभावक अपरिचित हैं। अतः विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को विभिन्न विकल्पों पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है क्योंकि विषय की क्लेरिटी अपना महत्त्वपूर्ण स्थान रखती है। साथ ही अपने बच्चों की योग्यता, गुण एवं दक्षता का तुलनात्मक अध्ययन किसी अन्य बच्चों से न करना ही समझदार एवं जागरूक माता-पिता की निशानी है।

कार्यक्रम के अंत में आभार ज्ञापन कोर्डिनेटर देवेन्द्र शर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय शिक्षिका सृष्टि राज द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्था सचिव घनश्याम बूलचंदानी, अकादमिक निदेशक गोपाल गिरधानी, प्राचार्य अजय बहादुर सिंह, शिक्षकगण, विद्यार्थीगण एवं अभिभावकगण मौजूद रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.