भोपाल के मुंशी हुसैन खां तालाब में उतरी कार:क्रेन की मदद से बाहर निकाला

Updated on 13-07-2024 12:57 PM

भोपाल के मुंशी हुसैन खां तालाब में देर रात एक कार उतर गई। हल्की बारिश के बीच कार सड़क से गुजर रही थी। तभी वह फिसलती हुई तालाब में चली गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया। इसमें बैठा युवक सुरक्षित है।

घटना शाहजहांनाबाद में हुदा हॉस्पिटल के सामने की है। शुक्रवार-शनिवार देर रात तालाब किनारे से एक कार गुजर रही थी। अचानक वह तालाब की ओर चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तालाब किनारे की बाउंड्रीवॉल जर्जर हो गई है। इस कारण कार फिसलती हुई किनारे से नीचे उतर गई। उस समय कार में एक युवक ही बैठा था, जो सुरक्षित बाहर निकल गया।

रात में ही क्रेन से बाहर निकाला
युवक को बाहर निकाले जाने के बाद रात में ही क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया। लोगों ने बताया कि अभी तालाब पूरा नहीं भरा है। यदि उसमें ज्यादा पानी रहता तो कार पूरी डूब जाती और बड़ा हादसा हो सकता था।

बाउंड्रीवॉल को लेकर कई बार शिकायतें की
रहवासियों ने बताया, जर्जर बाउंड्रीवॉल की मरम्मत के लिए कई बार नगर निगम से शिकायत की है। बावजूद इस पर ध्यान नहीं दिया गया। पहले भी गाड़ियां गिर चुकी है। सड़क दो तालाब के बीच बनी है। ऐसे में हादसे का डर हमेशा बना रहता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.