बस और कार की टक्कर, युवती सहित दो की मौत:15 मिनट में लौट आऊंगा... कहकर घर से निकले पीडब्ल्यूडी कर्मचारी की भी मौत

Updated on 21-05-2025 12:29 PM

बैरसिया थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पचमढ़ी निवासी युवती और कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा नरेला के पंप के पास तेज रफ्तार बस और कार की आमने-सामने की भिड़ंत के कारण हुआ।

थाना प्रभारी अरुण शर्मा ने बताया कि पचमढ़ी निवासी अश्विनी बागड़ी (25) अपने भाई के साथ बड़ी बहन से मिलने ट्रैवल्स की कार से बैरसिया आ रही थीं। सोमवार को जैसे ही उनकी कार नरेला के पास पहुंची, सामने से आ रही तेज रफ्तार बस अचानक उनकी लेन में आ गई। कार चालक के पास संभलने का मौका नहीं था और भीषण टक्कर हो गई।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। यहां डॉक्टरों ने अश्विनी बागड़ी और कार चालक रोहन ठाकुर (22) को मृत घोषित कर दिया, जबकि अश्विनी के भाई की हालत गंभीर बनी हुई है।

हादसे की खबर मिलते ही अश्विनी की बहन मौके पर पहुंची। शवों को पीएम के लिए भेजा गया। पुलिस ने बस जब्त कर चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।

स्कूटर फिसला, पीडब्ल्यूडी कर्मचारी की मौत

भोपाल के चूनाभट्टी इलाके में सोमवार रात एक और सड़क हादसा हुआ, जिसमें पीडब्ल्यूडी कर्मचारी हिमांशु जैन (35) की मौत हो गई। थाना प्रभारी भूपेंद्र कौर संधू ने बताया कि हिमांशु जैन 1100 क्वार्टर क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रहते थे।

सोमवार रात करीब 10 बजे वह स्कूटर से घर से निकले थे और मां से कहकर गए थे कि 15 मिनट में लौट आऊंगा। लेकिन शाहपुरा लेक से पहले उनका स्कूटर फिसल गया और वह सिर के बल गिर पड़े।

राहगीरों ने उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना परिजनों को देर रात मिली। हिमांशु अपने पीछे 7 साल के बेटे को छोड़ गए हैं। उनकी मौत से परिवार में मातम छा गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.