पटवारी की नौकरी लगाने के नाम पर दो लोगों से 23 लाख रुपये हड़पकर बंटी-बबली फरार

Updated on 21-08-2024 12:59 PM
भोपाल। परवलिया सड़क थाना पुलिस ने दो लोगों की शिकायत पर पटवारी के पद पर नियुक्ति कराने का झांसा देकर 23 लाख की ठगी करने के आरोप में पति-पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपित दंपती फरार हैं। पुलिस का कहना है की बंटी और बबली की तर्ज कर अपराध को अंजाम देने वाले दंपती के खिलाफ कुछ और लोग भी शिकायत लेकर आ सकते हैं।

एक साल पहले हुआ था परिचय

परवलिया सड़क थाना प्रभारी रोहित नागर ने बताया कि इलाके में रहने वाले 62 वर्षीय रामधनी सिंह ठाकुर बीएसएनएल से सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसमें बताया कि वर्ष-2023 में उनका परिचय ग्राम मोरगा स्थित शीतल स्टारसिटी में रहने वाले गोपाल चौधरी एवं मीनू चौधरी से हुआ था। गोपाल खुद को कई केंद्रीय मंत्रियों से अपने करीबी रिश्ते बताता था, जबकि उसकी पत्नी मीनू स्वयं को पुलिस की एसएसबी शाखा में पदस्थ होना बताती थी।

इस तरह की ठगी

परिचय बढ़ने पर चौधरी दंपती ने रामधनी सिंह से कहा कि यदि वह कुछ रुपये खर्च करते हैं, तो उनके बेटे और बेटी को वह पटवारी की नौकरी दिलवा सकते हैं। उनकी बातों पर भरोसा करते हुए रामधनी सिंह ने मार्च-2023 में चौधरी दंपती को 12 लाख रुपये दे लिए।
इसी तरह परवलिया क्षेत्र में रहने वाले राजेश मीना के दोस्त कपिल से भी चौधरी दंपती ने पटवारी के पद पर की नौकरी लगाने के नाम पर 11 लाख रुपये हड़प लिए। इसी तरह कुछ अन्य लोगों से भी रुपये लेने के बाद चौधरी दंपती लापता हो गए। पुलिस ने आरोपित दंपती के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.