भोपाल में लव जिहाद के आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर, कॉलेज छात्राओं को फंसाकर किया था रेप

Updated on 13-09-2025 02:03 PM
भोपाल। भोपाल के गोविंदपुरा तहसील क्षेत्र के अर्जुन नगर में बने दुष्कर्म और लव जिहाद के आरोपितों के मकानों पर शनिवार सुबह प्रशासन का बुलडोजर चला। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। जानकारी के मुताबिक इनके मकान सरकारी जमीन पर बने हुए थे। टीआईटी कालेज की छात्राओं के साथ दुष्कर्म और लव जिहाद मामले में यह पहली बड़ी कार्रवाई है।प्रशासन की टीम ने एक दिन पहले ही बुलडोजर चलाने की तैयारी पूरी कर ली थी। शासकीय भूमि पर बने मकानों पर लाल निशान लगाने के साथ ही आरोपितों के स्वजनों को नोटिस तक दिए गए थे। इससे उन्होंने मकान खाली कर ताले लगा दिए थे। वहीं प्रशासन ने शुक्रवार को बेरिकेड्स लगा दिए गए थे।

जानकारी के अनुसार कालेज छात्राओं के साथ दुष्कर्म और लव जिहाद के आरोपित फरहान, साद और साहिल के रायसेन रोड अर्जुन नगर में मकान बने हुए हैं। इसको लेकर गोविंदपुरा तहसील न्यायालय द्वारा 19 अगस्त को आदेश दिया गया था कि तीनों आरोपितों के मकान शासकीय जमीन खसरा नंबर 32, 42 और 43 पर कब्जा करके बनाए गए हैं।

इन्हें तोड़कर शासकीय भूमि को मुक्त करवाने की कार्रवाई आज निर्धारित की गई थी। इस आदेश के बाद से आरोपितों के स्वजन ने मकान खाली करके ताले लगा दिए हैं। वहीं शुक्रवार को प्रशासन ने इलाके में बैरिकेड्स लगा दिए और अब शनिवार सुबह इन पर एक्शन हुआ।

जिला न्यायालय में चल रहा है मामला

जानकारी के अनुसार फरहान, साद, साहिल, नबील, अली और अबरार के खिलाफ आरोप है कि उन्होंने निजी कॉलेज की छात्राओं के साथ दुष्कर्म किया था। साथ ही उनको धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया। सभी आरोपितों के खिलाफ भोपाल जिला न्यायालय में आरोप तय किया जा चुका है। आरोपित फरहान के वकील जगदीश गुप्ता का कहना है कि जिला न्यायालय में शुक्रवार को प्रकरण में सुनवाई हुई। जिसमें कलेक्टर और तहसीलदार को जिला न्यायालय ने शनिवार सुबह 11 बजे पेश होने का फरमान जारी किया है। ऐसे में यदि प्रशासन मकान तोड़ने की कार्रवाई करता है तो यह न्यायालय की अवमानना होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2026
भोपाल।  सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिजपुरी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन…
 02 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में ई-अटेंडेंस को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्ती और बढ़ा दी है। अब 90% से कम ई-अटेंडेंस वाले शिक्षकों का वेतन भुगतान कराने वाले संकुल प्राचार्यों पर निलंबन…
 02 July 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल से नोएडा के लिए बुधवार से सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई। इंडिगो की पहली फ्लाइट के भोपाल पहुंचने पर एयरपोर्ट पर पारंपरिक वाटर कैनन सलामी देकर स्वागत…
 02 July 2026
भोपाल, दिन में पति-पत्नी का रिश्ता सामान्य था, लेकिन रात होते ही पति के तेज खर्राटे दोनों के बीच तनाव की वजह बन जाते थे। लगातार नींद पूरी न होने से…
 02 July 2026
भोपाल। साइबर अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जालसाज अब मोबाइल हैक कर लोगों के बैंक खातों और क्रेडिट कार्डों पर हाथ साफ कर रहे हैं। हाल ही…
 02 July 2026
 भोपाल। शहर में रफ्तार का कहर और बेलगाम भारी वाहनों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी के पॉश इलाके व्यापम चौराहे पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की शासकीय जमीनों को अतिक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन तकनीक आधारित भूमि प्रबंधन व्यवस्था लागू करने जा रहा है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की नगरीय सीमा पर लगे वार्ड व पंचायतों में कृषि भूमि पर बिना किसी अनुमति के अवैध कालोनियों विकसित की जा रही हैं। जिनमें लोगों को तमाम सुविधाओं…
 02 July 2026
भोपाल। भोपाल से नोएडा के जेवर एयरपोर्ट तक सीधी उड़ान बुधवार से शुरू हो गई। एयरपोर्ट अथारिटी ने वाटर सैल्यूट से उड़ान का स्वागत किया। यात्रियों को इस उड़ान का…
Advt.