भारत को सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाने में युवाशक्ति का उपयोग करने वाला बजट - वित्त मंत्री श्री देवड़ा

Updated on 01-02-2023 10:08 PM

वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने केन्द्रीय बजट 2023-24 को देश के विकास का अप्रतिम रोडमेप बताते हुए कहा कि यह बजट आम नागरिकों के मन का बजट है जो प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ देश बनाने का सपना देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह बजट वैभवशाली भारत निर्माण में युवाशक्ति का उपयोग करने वाला बजट है। उन्होंने अत्यंत रचनात्मक और ऐतिहासिक बजट के लिए केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को बधाई दी।

वित्त मंत्री श्री देवड़ा ने केन्द्रीय बजट में किये गये प्रावधानों को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि अब कृषि क्षेत्र का स्वर्णिम काल आने वाला है। भारत को मिलेट का वैश्विक केन्द्र बनाने का कदम अत्यंत रचनात्मक पहल है। इससे गरीब किसानों की आर्थिक समृद्धि का मार्ग तय होगा। कृषि गतिवर्धक कोष की स्थापना से मध्यप्रदेश जैसे राज्यों को लाभ होगा। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में उदयमिता को प्रोत्साहन मिल रहा है। इस कदम से मध्यप्रदेश में कृषि क्षेत्र के स्टार्ट अप को प्रोत्साहन मिलेगा। वित्त मंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि महिलाओं की शक्ति का सम्मान करते हुए केंद्र सरकार ने महिलाओं को बड़ा तोहफा देते हुए महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू करने की घोषणा का स्वागत है। इसमें महिलाओं को 2 लाख की बचत पर 7.5 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा।

वित्त मंत्री ने पंचायत स्तर पर पुस्तकालय खोलने के लिये राज्यों को प्रोत्साहित करने के कदम को ऐतिहासिक बताया और कहा कि बच्चों और किशोरों के लिये राष्ट्रीय डिजिटल पुस्तकाल की स्थापना से मध्यप्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ने की संस्कृति की नींव मजबूत करने में मदद मिलेगी।

श्री देवड़ा ने कहा कि अधो-संरचना और निवेश के लिये किये गये बजट प्रावधानों से मध्यप्रदेश का आर्थिक परिददृश्य तेजी से सुधरेगा। उन्होंने कहा कि पूँजीगत निवेश व्यय को बढ़ा कर 10 लाख करोड़ करने और अधो-संरचना निवेश बढ़ाने के लिये राज्य सरकारों को 50 वर्ष तक ब्याज रहित ऋण जारी रखने का कदम अनूठा और जनहितकारी है। इससे रोजगार निर्माण की संभावनाएँ भी बढ़ेंगी।

वित्त मंत्री ने ई-कोर्ट के तीसरे चरण की शुरूआत की प्रसंशा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में शुरू हुए ई-कोर्ट परियोजना की देश में आदर्श माडल के रूप में प्रसंशा हुई है। इस कदम से मध्यप्रदेश को लाभ होगा। उन्होंने कहाकि "एक-जिला-एक-उत्पाद" को आगे बढाते हुए यूनिटी माल स्थापित करने से राज्यों को लाभ होगा। मध्यप्रदेश में इसकी भरपूर संभावनाएँ हैं। अब संस्थागत व्यवस्था मिलने से सभी जिलों की अपनी पहचान बनेगी और निर्माताओं सहित हितग्राहियों को लाभ मिलेगा।

वित्त मंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि राजकोषीय प्रबंधन की दृष्टि से यह बजट महत्वपूर्ण है। राजकोषीय घाटा जीएसडीपी का 3.5 प्रतिशत किया गया है। इससे मध्यप्रदेश जैसे तेजी से प्रगति कर रहे राज्यों को विकास के विभिन्न क्षेत्रों में सुधार लाने मे मदद मिलेगी। करों के संबंध में आम करदाता नागरिकों को भरपूर राहत मिली है। आयकर छूट के लिये आय सीमा को 5 लाख से बढ़ा कर 7 लाख करते हुए केन्द्र सरकार ने नागरिकों को राहत पहुँचाने का काम किया है। वेतन और पेंशन भोगी श्रेणी के करदाताओं के लिये मानक कटौती के लाभ की नई कर व्यवस्था उपयोगी साबित होगी। इसके अलावा उदयोगों को मिलने वाले कर लाभों को भी सरल बना कर राहत पहुँचाई गई है। इससे स्टार्ट अप्को लाभ मिलेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
 27 June 2026
भोपाल। रेलवे में टिकट जांच का काम केवल टिकट देखना ही नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और मानवीय जिम्मेदारी निभाना भी है। इसका उदाहरण पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल…
 27 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों में बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि उपभोक्ताओं की गैर-मौजूदगी में और बिना किसी…
 27 June 2026
भोपाल । राजधानी के चंदनपुरा सिटी फॉरेस्ट क्षेत्र के पास एक बार फिर बाघ की मौजूदगी सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार…
 27 June 2026
भोपाल। एनसीईआरटी द्वारा नकली और पायरेटेड पुस्तकों को लेकर जारी किए गए सर्कुलर पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र…
 27 June 2026
भोपाल। नियति का क्रूर खेल और बेबसी जब किसी हंसते-खेलते परिवार पर टूटती है, तो पीछे सिर्फ चीखें और कभी न भरने वाले जख्म छोड़ जाती है। राजधानी भोपाल के…
 27 June 2026
भोपाल। वर्ष 2028 में होने वाले उज्जैन सिंहस्थ महापर्व की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो चुकी हैं, लेकिन रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने आ रहे…
Advt.