दक्षिण अफ्रीका में आयोजित बृजेन्द्र प्रताप सिंह, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Updated on 13-02-2023 08:22 PM

विधायक एवं खनिज साधन मंत्री ब्रजेंद्र प्रताप सिंह दक्षिण अफ्रीका में आयोजित माइनिंग इंडाबा-2023 कॉफ्रेंस में शामिल होकर पन्ना वापस आ गए हैं। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मंत्री ब्रजेंद्र प्रताप सिंह ने वहां का अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि खनन क्षेत्रों में रेवेन्यू को बढ़ाने और खनन क्षेत्र में मॉडर्न और एन्वायर्नमेंट फ्रेंडली टेक्नीक के बारे में अध्ययन किया है। मध्यप्रदेश के खनिज क्षेत्र में राजस्व बढ़ाने और उसके दोहन के बहुत काम आएगा।

जानकारी के अनुसार पन्ना जिले की पन्ना विधानसभा से विधायक एवं मप्र सरकार के खनिज मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह विभागीय दल के साथ दक्षिण अफ्रीका में 6 से 9 फरवरी तक दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर रहे हैं। उन्होंने खनन क्षेत्र में मॉडर्न व एन्वायर्नमेंट फ्रेंडली टेक्नीक प्रशिक्षण कार्यक्रम भाग लिया। यहां उन्होंने 4 दिवसीय प्रशिक्षण भी किया है।

खनन क्षेत्र में मॉडर्न टेक्नीक के बारे में मिली जानकारी

उन्होंने भारत सरकार की लगाई प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया था। जिससे भारतीय खनन क्षेत्र में अवसरों को प्रदर्शित किया गया, जिससे भविष्य में खनन को सुलभ तरीके करके रेवेन्यू को बढ़ाया जा सके। कॉन्फ्रेंस में खनन क्षेत्र में मॉडर्न और एन्वायर्नमेंट फ्रेंडली टेक्नीक के बारे में जानकारी दी गई। कॉन्फ्रेंस 9 फरवरी तक चले प्रशिक्षण कार्यक्रम में मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने विभागीय दल के साथ भाग लिया।

मध्यप्रदेश सरकार का बढ़ेगा राजस्व

हालांकि 12 फरवरी को मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह पन्ना वापस आ गए हैं, जिनका खजुराहो एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़े ही गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। पन्ना पहुंचते ही उन्होंने अपने कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में आयोजित इंडाबा कॉन्फ्रेंस और प्रशिक्षण का अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि यह अनुभव मध्यप्रदेश के खनन क्षेत्र में बहुत काम आएगा, जिससे सरकार का राजस्व भी बढ़ेगा।

ये लोग रहे मौजूद

इस दौरान उनके साथ संयुक्त सचिव (खान) उपेंद्र सी जोशी, संयुक्त सचिव (कोयला) भबानी प्रसाद पती, सीएमडी (एनएमडीसी), सीएमडी (एमओआईएल), सीएमडी (डब्ल्यूसीएल) और अन्य वरिष्ठ अधिकारी, जीएसआई, एएमडी, केंद्रीय और राज्य पीएसयू और कई राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
 27 June 2026
भोपाल। रेलवे में टिकट जांच का काम केवल टिकट देखना ही नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और मानवीय जिम्मेदारी निभाना भी है। इसका उदाहरण पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल…
 27 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों में बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि उपभोक्ताओं की गैर-मौजूदगी में और बिना किसी…
 27 June 2026
भोपाल । राजधानी के चंदनपुरा सिटी फॉरेस्ट क्षेत्र के पास एक बार फिर बाघ की मौजूदगी सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार…
 27 June 2026
भोपाल। एनसीईआरटी द्वारा नकली और पायरेटेड पुस्तकों को लेकर जारी किए गए सर्कुलर पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र…
 27 June 2026
भोपाल। नियति का क्रूर खेल और बेबसी जब किसी हंसते-खेलते परिवार पर टूटती है, तो पीछे सिर्फ चीखें और कभी न भरने वाले जख्म छोड़ जाती है। राजधानी भोपाल के…
 27 June 2026
भोपाल। वर्ष 2028 में होने वाले उज्जैन सिंहस्थ महापर्व की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो चुकी हैं, लेकिन रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने आ रहे…
Advt.