ब्रेन ट्यूमर की सर्जरी चलती रही, मरीज बजाता रहा पियानो और पढ़ा हनुमान चलीसा

Updated on 01-11-2023 01:06 PM

भोपाल। अमूनन जब किसी मरीज का आपरेशन चल रहा होता है तो उसके तीमारदार बाहर बैठकर प्रार्थना कर सलामती की दुआ करते हैं, लेकिन यहां खुद मरीज ही आपरेशन के दौरान पांच घंटे हनुमान चालीसा पढ़ते हुए प्यानो और मंजीरा बजाता रहा। मामला एम्स का है, जहां बिहार के बक्सर जिले के 28 वर्षीय युवक की ब्रेन ट्यूमर की सर्जरी हो रही थी। दरसअल, युवक को कई महीनों से दौरे पड़ रहे थे। डॉक्टरों ने उसे बिना बेहोश किए ब्रेन की सर्जरी कराने की सलाह दी तो वह घबरा गया। हालांकि काफी सुझाव के बाद मान गए।ऑपरेशन के दौरान उन्हें लोकल एनेस्थीसिया दिया गया, जिससे शारीरिक असहजता या दर्द महसूस न हो।

सर्जरी के दौरान मरीज पियानो बजा रहा था

डाक्टर के अनुसार, मरीज बार-बार दौरे पड़ने की समस्या लेकर न्यूरोसर्जरी ओपीडी में आया था। उसे तत्काल भर्ती कर लिया गया। प्रो. डा. अमित अग्रवाल, डा. आदेश श्रीवास्तव, डा. सुमित राज और डा. प्रदीप चौकसे ने अवेक क्रैनियोटामी के जरिए सर्जरी करने का निर्णय लिया। सर्जरी के दौरान मरीज होश में था। इस दौरान वह हनुमान चालीसा का पाठ तो पियानो और मंजीरा बजा रहा था। उससे बात भी हो रही थी। वह हिल-डुल भी रहा था। सर्जरी के बाद मरीज के ब्रेन से ट्यूमर को बाहर निकाला गया। इस आपरेशन में एनेस्थीसिया टीम की महत्वपूर्ण भूमिका में डा आशुतोष कौशल और डा. अनुपमा शामिल थे।

इसलिए पियानो, मंजीरा बजाया और हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ा

डाक्टर ने बताया कि यह इसलिए किया गया ताकि सर्जरी के दौरान ब्रेन का वह हिस्सा जो आवाज और शरीर की गतिविधि को नियंत्रित करता है, डैमेज न हो। हमने ध्यान से आपरेशन किया, जो सफल रहा। आपरेशन करीब पांच घंटे तक चला। 25 अक्टूबर को सुबह नौ बजे शुरू हुआ ऑपरेशन दोपहर करीब दो बजे तक चला। अब मरीज ठीक है।

अवेक क्रैनियोटॉमी के जरिए की गई सर्जरी

मरीज को पिछले तीन महीने से मिर्गी के दौरे पड़ रहे थे। इसके बाद डाक्टरों ने उसकी बायोप्सी की। इसमें सामने आया कि उन्हें ब्रेन ट्यूमर है। भोपाल एम्स के डाक्टर सर्जरी के लिए राजी हो गए और दावा किया जा रहा है कि यह यहां की ऐसी पहली सर्जरी है। इस टेक्निक को अवेक क्रैनियोटामी कहा जाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.