भारत के अभियान में दोनों विकेटकीपर निभाएंगे रोल! जानें कैसे पंत के साथ टीम इंडिया में लगेगा सैमसन का 'तड़का'

Updated on 04-06-2024 12:58 PM
नई दिल्ली: यह थोड़ा अटपटा लग सकता है, लेकिन इस बात की बहुत संभावना है कि टी20 वर्ल्ड कप में भारत के अभियान में टीम के दोनों विकेटकीपर-बल्लेबाज रोल निभा सकते हैं। टीम में विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर पहली प्राथमिकता वाले ऋषभ पंत हैं तो संजू सैमसन भी शामिल हैं। भीषण सड़क दुर्घटना के बाद लंबे समय तक मैदान से दूर रहे ऋषभ पंत ने आईपीएल-2024 में वापसी करते हुए दमदार प्रदर्शन किया। संजू के लिए उनके आईपीएल के 12 साल के करियर में यह सबसे अच्छा सीजन रहा है। ऐसे में क्या उन्हें पूरे वर्ल्ड कप के दौरान बिठाया जा सकता है? ऐसा लगता नहीं।

पूरी तैयारी से आए हैं सैमसन

सैमसन ने आईपीएल में पांच अर्धशतक समेत 531 रन बनाए। उन्होंने आईपीएल करियर में पहली बार पांच सौ से ऊपर रन बनाए और अपनी कप्तानी में टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाने में अहम रोल निभाया। सैमसन ने सोमवार को बीसीसीआई द्वारा डाले गए एक विडियो में कहा,‘वर्ल्ड कप में वास्तव में संजू सैमसन पूरी तैयारी के साथ आया है। दस साल तक लगातार विफलताओं के बाद कुछ सफलताएं मिल रही हैं। क्रिकेट में जिंदगी ने मुझे सब कुछ सिखाया है जो इस टूर्नामेंट में आने से पहले मेरा सीखना जरूरी था।’ सैमसन ने अब तक सिर्फ 16 वनडे और 25 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले हैं। उन्होंने कहा, ‘आईपीएल ने मेरे दिमाग को पूरी तरह से घेर रखा था। इतना कुछ करना था और कप्तान होने के नाते इतना सोचना पड़ता था। मेरा दिमाग हमेशा घिरा रहता था, लेकिन कहीं न कहीं वर्ल्ड कप का ख्याल दिमाग में था।’

टीम ने नहीं खोले हैं अपने पत्ते

बांग्लादेश के खिलाफ वर्ल्ड कप के प्रैक्टिस मैच में संजू कप्तान रोहित शर्मा के साथ ओपन करने उतरे थे। वह हालांकि 1 रन ही बना सके। नबंर-3 पर खेलते हुए ऋषभ पंत ने सर्वाधिक 53 रन बनाए। इस बैटिंग ऑर्डर को लेकर कयास लगाए जाने लगे तो रोहित ने कह दिया कि अभी कुछ भी तय नहीं है। बैटिंग ऑर्डर को लेकर टीम मैनेजमेंट ने अंतिम फैसला नहीं लिया है। हालांकि, इस बात को लेकर भी सस्पेंस रहा कि यशस्वी जायसवाल ने इसमें हिस्सा क्यों नहीं लिया। ऐसा संभव नहीं कि रोहित के साथ संजू ओपनिंग करने बगैर किसी प्लान के चले गए। संभव है कि थिंक-टैंक ने संजू और ऋषभ दोनों के लिए कुछ योजना बना रखी है।

क्या होगा ऑर्डर?

संजू और ऋषभ दोनों इलेवन में होंगे तो जाहिर है एक को स्पेशलिस्ट बैटर के तौर पर खेलना होगा। आईपीएल में दिल्ली में खेले गए राजस्थान और दिल्ली के बीच मैच के बाद कुमार संगाकारा ने एक सवाल के जवाब में कहा था कि वैसे तो यह भारतीय टीम मैनेजमेंट का निर्णय होगा, लेकिन ऐसा संभव है कि दोनों इलेवन में खेलें। अगर इलेवन में संजू भी होते हैं तो उन्हें ओपनिंग की जिम्मेदारी मिल सकती है। ऐसे में राजस्थान रॉयल्स के उनके साथी यशस्वी जायसवाल को बाहर बैठना पड़ सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान की कुछ कहानियां रिकॉर्ड बुक से ज्यादा दिल में जगह बना लेती हैं। कुछ ऐसी ही दास्तान आयरलैंड की ओर से खेलने वाले जय मूंदड़ा…
 29 June 2026
नई दिल्ली: बेलफास्ट के मैदान पर 28 जून को भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय लिखा गया, जिसने करोड़ों भारतीय फैंस के दिलों को तोड़कर रख दिया है।…
 29 June 2026
नई दिल्ली: ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे रोमांचक टेस्ट मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के शानदार और नाबाद शतक की बदौलत अपनी दूसरी पारी 228/9 के…
 29 June 2026
लंदन: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल से पहले ही थम गया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया 12 देशों के…
 29 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया। ली वैली हॉकी…
 29 June 2026
नई दिल्ली: आयरलैंड के बेलफास्ट में खेले गए टी20 मुकाबलों में मेजबान टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए मजबूत भारतीय टीम को 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। तीन दिनों…
 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
Advt.