‘एनिमल’ के सीन को लेकर विवादों में घिरे बॉबी देओल

Updated on 11-12-2023 02:45 PM

फिल्म ‘एनिमल’ में अब तक रणबीर कपूर के कुछ सीन्स को लेकर विवाद चल रहा था। वहीं अब बॉबी देओल के एक सीन को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं। दरअसल फिल्म में बॉबी देओल और उनकी पत्नी का किरदार निभा रहींं एक्ट्रेस मानसी तक्षक के बीच एक मैरिटल रेप सीन दिखाया गया है। क्योंकि मानसी बॉबी से 29 साल छोटी हैं, इसपर लोगों का कहना है कि बॉबी को अपने से इतनी छोटी लड़की के साथ ऐसा सीन करने में अजीब नहीं लगा.. इसपर बॉबी ने जवाब देते हुए कहा कि मुझे ये सीन शूट करते हुए किसी तरह की झिझक नहीं हुई।

मैंने वहीं किया जो उस किरदार के लिए करना था- बॉबी

बॉबी देओल ने कहा कि वह किरदार एक खूंखार पति का था, जो अपनी पत्नी के साथ बुरा व्यवहार करता है। मैंने केवल उस किरदार को सही तरीके से निभाया है। उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि मुझे यह सीन करने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई।

एनिमल में दिखाया गया मैरिटल सीन क्या है?

फिल्म में बॉबी देओल (अबरार हक) और मानसी की शादी का सीन चल रहा होता है। उसी समय अबरार को उसके भाई की मौत का पता चलता है। वह गुस्से से पागल हो जाता है। यह सुनकर सबसे पहले वह अपने मैनेजर को बेरहमी से मार देता है। उसके बाद दुल्हन बनीं मानसी को असॉल्ट करता है। इतना ही नहीं इसके बाद वह अपनी दोनों पत्नियों को भी बुलाता है, जब वह उसकी बात नहीं मानती हैं तो वह उनपर हाथ उठाता है।

सोशल मीडिया पर फेमस हो रही हैं मानसी तक्षक

इस फिल्म में काम करने के बाद मानसी तक्षक भी चर्चा में हैं। फिल्म में बहुत ही कम समय के लिए उनको दिखाया गया है। मानसी को शादी के सीन के बाद फिल्म में नहीं दिखाया गया है। जब उन्होंने यह फिल्म की थी उस समय सोशल मीडिया पर उनके फॉलोवर्स केवल 8 से 9 हजार थे। फिल्म रिलीज के बाद से ही उनके फॉलोवर्स में काफी बढ़ोत्तरी हुई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.