Bhopal AIIMS में विशेष तरीके से इलाज गर्भावस्था में सामने आया ब्लड कैंसर, कीमोथैरेपी देकर बच्चे को बचाया

Updated on 31-08-2023 01:24 PM

भोपाल । एम्स भोपाल में ब्लड कैंसर से जूझ रही एक गर्भवती महिला का न केवल सफल इलाज किया गया, बल्कि सुरक्षित प्रसव भी कराया गया। गर्भस्थ शिशु को कीमोथैरेपी से बचाते हुए किए गए उपचार से शिशु भी पूरी तरह स्वस्थ्य है। सागर की रहने वाली 21 साल की सुनीता (परिवर्तित नाम) की गर्भावस्था के दौरान बार-बार तबीयत खराब हो रही थी। सागर में जांच के दौरान डाक्टर को ब्लड कैंसर की आशंका हुई। डाक्टर ने यह बात मरीज और उसके परिवार से छुपाते हुए उन्हें एम्स भोपाल जाने की सलाह दी। सुनीता जब एम्स भोपाल पहुंचीं तो उसे 29 सप्ताह का गर्भ था। एम्स के हैमेटोलाजिस्ट डा. सचिन बंसल ने बताया कि जांच के दौरान हमने सुनीता को ब्लड कैंसर की जानकारी नहीं दी। गर्भावस्था के दौरान महिला को तनाव देना बच्चे के लिए नुकसानदायक हो सकता है। उन्होंने बताया कि जांच में पुष्टि होने के बाद सुनीता की काउंसलिंग कर उसे ब्लड कैंसर के इलाज के लिए राजी किया गया। शिशु को बचाते हुए दी कीमोथैरेपी डा. बंसल ने बताया कि इलाज में सबसे बड़ी चुनौती कीमोथैरेपी के असर से गर्भस्थ शिशु को बचाना था। इसके लिए उन्होंने विशेष प्रकार की दवाओं का उपयोग किया। पूरी गर्भावस्था के दौरान मरीज का कैंसर का इलाज और बच्चे की जान बचाना अपने आप में एक चुनौती भरा काम था। इस पूरे इलाज में सुनीता को कुल चार बार कीमोथैरेपी दी गई। इनकी भी रही अहम भूमिका इस दौरान स्त्री प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा. अजय हलधर, डा. पुष्पलता और शिशु रोग विशेषज्ञ डा. चेतन खरे ने मरीज को हर प्रकार से सहायता प्रदान की और उनकी टीम के सहयोग से बच्चे की नार्मल डिलीवरी कराई गई। बहुस्तरीय चिकित्सीय टीम की गई तैयार महिला की जांच के लिए बहुस्तरीय चिकित्सीय टीम तैयार की। इस टीम में मेडिकल आंकोलाजिस्ट, स्त्री रोग विशेषज्ञ, सर्जिकल आंकोलाजिस्ट, भ्रूण चिकित्सा विशेषज्ञ और विकिरण आंकोलाजिस्ट को शामिल किया। डाक्टरों का कहना है कि यह मामला उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि एक तरफ महिला का कैंसर और दूसरी ओर गर्भावस्था थी। लगातार जारी रही मानिटरिंग डा. सचिन बंसल ने कहा कि यह मामला वास्तव में असाधारण था, जिसके लिए एक बहु-विषयक टीम की जरूरत होती है। हमारी प्राथमिकता मां और बच्चे दोनों को सुरक्षित रखना था। हम बार बार यही देख रहे थे कि कहीं दवाओं से गर्भ में शिशु को कोई नुकसान तो नहीं पहुंच रहा। समय आने पर करीब आठ माह में बच्चे को सुरक्षित इस दुनिया में लाया गया।

ऐसे केस में एक छत के नीचे सभी विशेषज्ञ का होना जरूरी है। इस कारण ही महिला को ब्लड कैंसर होते हुए भी हम सुरक्षित प्रसव कराने में सफल रहे।

                                           डा. सचिन बंसल - सहायक प्राध्यापक, हीमैटोलाजी विभाग - एम्स भोपाल


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 July 2026
राजधानी भोपाल से निकलने वाले कचरे के वैज्ञानिक निष्पादन के लिए बनाई गई आदमपुर कचरा खंती अब आसपास के 10 गांवों के लोगों के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है।…
 07 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। सोमवार को मंत्रालय…
 07 July 2026
भोपाल। भोपाल रियासत के अंतिम नवाब हमीदुल्ला खां की दूसरी पत्नी व पाकिस्तान निवासी आफताब जहां बेगम द्वारा वर्ष 1994 में भोपाल के बेहटा क्षेत्र की 30.55 एकड़ भूमि बेचने…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग ने मंगलवार को कक्षा 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। विद्यार्थी व अभिभावक राज्य शिक्षा केन्द्र के परीक्षा…
 07 July 2026
भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में प्रदेश की मेडिकल सप्लाई चेन व्यवस्था की कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में आवश्यकता…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के नवनियुक्त 10 कनिष्ठ अभियंताओं (सिविल) का छह सप्ताह का विशेष तकनीकी प्रशिक्षण राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान, नागपुर में आयोजित किया गया। अभियंताओं को ताप…
 07 July 2026
भोपाल। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को टी.टी. नगर स्टेडियम में आगामी एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों से मुलाकात…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के शक्ति भवन मुख्यालय में "साइबर सिक्योर 2026" अभियान के अंतर्गत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश साइबर पुलिस के…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में "सेफ क्लिक 2.0" अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। 24 जून 2026 से प्रारंभ इस विशेष अभियान का उद्देश्य नागरिकों को साइबर…
Advt.