MP के मंत्री विजय शाह को BJP का अल्टीमेटम, मांफी मांगो या पार्टी छोड़ो; कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिया था आपत्तिजनक बयान

Updated on 14-05-2025 12:35 PM
 इंदौर। मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह एक बार फिर अपने विवादित बयान के कारण सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की नायिका कर्नल सोफिया कुरैशी का नाम लिए बिना उनके धर्म को निशाना बनाते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की

इंदौर जिले के महू में एक सभा के दौरान शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकियों की "बहन" को भेजकर उनकी हालत खराब कर दी। इस बयान को कर्नल सोफिया के धर्म से जोड़कर देखा गया, जिसके बाद विवाद ने तूल पकड़ लिया।

भाजपा नेतृत्व ने उन्हें तलब कर फटकार लगाई। शाह को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी। दूसरी ओर कांग्रेस ने इस मुद्दे को भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया।

भाजपा नेतृत्व की फटकार

  • विजय शाह के बयान पर भाजपा संगठन ने सख्त रुख अपनाया। उन्हें प्रदेश कार्यालय में तलब किया गया, जहां प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने चेतावनी दी कि वे तत्काल माफी मांगें या फिर पार्टी से बाहर का रास्ता देखें।
  • सूत्रों के अनुसार हितानंद ने यह भी कहा कि यह उनकी आखिरी गलती मानी जाएगी। उसके बाद शाह ने प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा से मुलाकात की, जहां उन्हें फिर से फटकार पड़ी। शर्मा ने स्पष्ट किया कि ऐसी स्थिति दोबारा बनी तो संगठन माफ नहीं करेगा।

सोफिया कुरैशी के घर पहुंचे बीजेपी नेता

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देश के बाद पूर्व विधायक मानवेंद्र सिंह समेत भाजपा नेताओं ने सोफिया कुरैशी के नौगांव छतरपुर घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। भाजपा नेताओं ने कहा कि सोफिया हमारे देश की बेटी है हमे उन पर गर्व है।

कर्नल सोफिया को सैल्यूट करता हूं, दस बार माफी मांगता हूं

हड़बड़ी में हवाई चप्पल पहने ही प्रदेश कार्यालय पहुंचे शाह ने पत्रकारों से कहा कि आतंकियों द्वारा निर्मम हत्या से मेरा मन विचलित था। मेरे भाषण से किसी समाज या धर्म को ठेस पहुंची, तो मैं दस बार माफी मांगता हूं। कर्नल सोफिया ने राष्ट्र धर्म निभाया है। वह हमारी सगी बहन से ज्यादा सम्मानित हैं। मैं उन्हें सैल्यूट करता हूं।

मुख्यमंत्री ने भी दी नसीहत

मंगलवार को कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विजय शाह को बुलाकर कड़ी नसीहत दी। उन्होंने कहा कि ऐसी आपत्तिजनक बयानबाजी से सरकार और पार्टी की छवि खराब होती है। यादव ने शाह को चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी गलती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने शाह से स्पष्ट कहा कि उन्हें अपनी भाषा पर नियंत्रण रखना होगा।

कांग्रेस का हंगामा

विजय शाह के बयान पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी। भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री के आवास पर उनकी नेम प्लेट को कालिख से पोत दिया। इंदौर में कांग्रेस पार्षद यशस्वी पटेल ने शाह का मुंह काला करने वाले को 51 हजार रुपये इनाम देने का ऐलान किया। इसके अलावा महिला कांग्रेस ने इंदौर के रीगल तिराहे पर शाह के पुतले जलाने की घोषणा की।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.