मप्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की चौथी सूची जारी, बुधनी से चुनाव लड़ेंगे श‍िवराज

Updated on 10-10-2023 12:14 PM
 भोपाल। मप्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की चौथी सूची जारी कर दी गई है। सीएम श‍िवराज सिंह चौहान को बुधनी से टिकट दिया गया है। इस सूची में अध‍िकांश पिछली बार के विजयी उम्‍मीवार ही हैं।

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में चौथी सूची को हरी झंडी दी गई। इसमें 57 नाम हैं। गृहमंत्री डाक्‍टर नरोत्‍तम मिश्रा को दतिया से टिकट दिया गया है। इंदौर 2 सीट से रमेश मेंदोला और इंदौर 4 सीट से मालिनी गौड़ को टिकट दिया गया है।

अटेर से डा अरविंद सिंह भदौरिया, ग्‍वालियर ग्रामीण से भरत सिंह कुशवाह, ग्‍वालियर से प्रद्युम्‍न सिंह तोमर, खुरई से भूपेंद्र सिंह, सुरखी से गोविंद सिंह राजपूत और रेहली से गोपाल भार्गव को पार्टी ने उम्‍मीदवार बनाया है।

नरयावली से प्रदीप लारिया, सागर से शैलेंद्र जैन, खरगापुर से राहुल लोधी, मलहरा से प्रद्युम्‍न सिंह लोधी, पन्‍ना से ब्रजेंद्र प्रताप सिंह, रामपुर बघेलान से विक्रम सिंह, सिरमौर से दिव्‍यराज सिंह, मऊगंज से प्रदीप पटेल, देवतालाब से गिरीश गौतम, रीवा से राजेंद्र शुक्‍ल, चुरहट से शरदेन्‍दु तिवारी, जयसिंहनगर से मनीषा सिंह, जैतपुर से जयसिंह मरावी, अनूपपुर से बिसाहूलाल सिंह और मानपुर से मीना सिंह मांडवे को टिकट दिया गया है।

विजय राघवगढ़ से संजय पाठक, मुड़वारा से संदीप जायसवाल, पाटन से अजय विश्‍नोई, जबलपुर छावनी से अशोक रोहाणी, पनागर से सुशील कुमार तिवारी, परसावाड़ा से रामकिशोर कांवरे, सिवनी से दिनेश मुनमुन राय, आमला से योगेश पंडाग्रे, हरदा से कमल पटेल, सोहागपुर से विजयपाल सिंह, सांची से डा प्रभुराम चौधरी, सिलवानी से रामपाल सिंह, सिंरोल से उमाकांत शर्मा, बैरसिया से विष्‍णु खत्री और नरेला से विश्‍वास सारंग को टिकट दिया गया है।

गोविंदपुरा से कृष्‍णा गौर, हुजूर से रामेश्‍वर शर्मा, इछावर से करणसिंह वर्मा, सीहोर से सुदेशराय, देवास से गायत्री राजे पंवार, हाटपिपल्‍या से मनोज चौधरी, खातेगांव आशीष गोविंद शर्मा, हरसूद से कुंवर विजय शाह, बड़वानी से प्रेम सिंह पटेल, बदनावर से राजवर्धन सिंह दत्‍तीगांव और सांवेर से तुलसीराम सिलावट को ट‍िकट दिया गया है।

उज्‍जैन दक्षिण से मोहन यादव, रतलाम शहर से चैतन्‍य काश्‍यप, मंदसौर से यशपाल सिंह सिसोदिया, मल्‍हारगढ़ से जगदीश देवड़ा, सुवासरा से हरदीप सिंह डंग और जावद से ओमप्रकाश सखलेचा को टिकट दिया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.