भाजपा की मांग, नए और दिव्यांग मतदाताओं की अलग से सूची उपलब्ध कराए चुनाव आयोग

Updated on 05-10-2023 02:13 PM

 भोपाल । मतदाता सूची में जो नए मतदाता जोड़े गए हैं, उनकी सूची राजनीतिक दलों को अलग से दी जाए। साथ ही दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं की सूची भी उपलब्ध कराई जाए। यह मांग प्रदेश भाजपा के महामंत्री भगवानदास सबनानी ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन से बुधवार को की। वहीं, कांग्रेस की ओर से प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी धनोपिया ने सेवा मतदाताओं की आयु नहीं बताए जाने पर आपत्ति उठाई।

बैठक में दी मतदाता सूची के बारे में जानकारी

बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से मतदाता सूची के संबंध में जानकारी दी गई। भाजपा के प्रतिनिधियों ने कहा कि यदि किसी मकान में मतदाताओं की संख्या में अत्यधिक वृद्धि होती है तो उसकी गहन जांच की जाना चाहिए। जिन 123 मतदान केंद्रों को अन्य मतदान केंद्रों में जोड़ा गया है, उनके मतदाताओं को संबंधित मतदान केंद्रों की सूची में जोड़ा गया है कि नहीं, यह भी सुनिश्चित किया जाए।

भाजपा की यह मांग भी

भाजपा के प्रतिनिधियों ने मांग की कि मतदान केंद्र से 100 मीटर की दूरी से बाहर के स्थान पर लगाए गए विकास कार्यों के बोर्ड, फ्लेक्स आदि पर पुताई न हो और न ही कोई कार्रवाई प्रशासन करे।

कांग्रेस ने यह मांग की

उधर, कांग्रेस ने मतदाता सूची को बूथ लेवल आफिसर को उपलब्ध कराने की मांग करते हुए 75 हजार सेवा मतदाताओं की आयु नहीं बताने पर आपत्ति उठाई। इस पर निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि इसे शामिल कर लिया जाएगा।

चुनाव के बाद नाम हटाने की प्रक्रिया

वहीं, चुनाव की घोषणा होने के बाद मतदाता सूची से नाम नहीं हटाने पर भी आवेदन पत्र लेने के औचित्य पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि चुनाव के बाद इनके नाम हटाने की प्रक्रिया की जाएगी। नाम जोड़ने के आवेदन नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के दस दिन पूर्व तक लिए जाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.