भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा 15 लाख नव-मतदाताओं को पार्टी से जोड़ेगा

Updated on 30-08-2023 05:45 PM

भोपाल। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा कार्यकर्ताओं को सफलता का मंत्र देते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने कहा कि 'मेरी सरकार-अच्छी सरकार' की थीम पर काम करें। जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार के कार्यों का रिपोर्ट कार्ड बताएं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हाल ही में प्रदेश सरकार का गरीब कल्याण रिपोर्ट कार्ड जारी किया है। कार्यकर्ता इसे जन-जन तक पहुंचाएं।

उन्‍होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को सौ मतदाताओं को फोन करके उन्हें पार्टी की जनहितैषी कार्यों को अवगत कराने की जिम्मेदारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि हर बूथ को जीतने के लक्ष्य को लेकर काम करेंगे तो पार्टी की जीत पक्की है। सरकार के विकास एवं गरीब कल्याण के कार्यों के बल पर प्रदेश में भाजपा की सरकार पुनः प्रचंड बहुमत से आ रही है।

शर्मा ने कहा कि पार्टी ने 'एमपी के मन में मोदी' मतदाता सदस्यता अभियान-2023 शुरू किया है। इसके तहत पिछड़ा वर्ग मोर्चा को प्रदेशभर में 15 लाख नव-मतदाताओं को सदस्य बनाना होगा। प्रत्येक बूथ पर 20 नव-मतदाताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई जाएगी। मोर्चा प्रदेशभर में सदस्यता महाभियान चलाकर जमीनी स्तर पर काम करे। पार्टी की सदस्यता लेने के लिए मोबाइल नंबर जारी किया है, जिस पर मिस काल कर सदस्य बनने की औपचारिकता पूरी कर सकते हैं। मोर्चा स्कूल-कालेज में जाकर सदस्यता अभियान चलाएगा, जिससे अधिक से अधिक मतदाता पार्टी से जुड़ सकें।

विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं को भी अपना बना लें

शर्मा ने कहा कि विपक्षी दलों के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को भी भाजपा में जोड़कर उन्हें सदस्यता दिलाएं। वहीं कार्यकर्ताओं को पिछड़ा वर्ग बहुल बूथों की पहचान कर प्रत्येक बूथ पर तीन सौ मतदाता पर 30, दो सौ पर 20 और सौ पर 10 नव-मतदाता को पार्टी से जोड़ना है। मोर्चा को प्रत्येक बूथ पर कमल का फूल बनाकर ‘फिर एक बार भाजपा सरकार’ का दीवार लेखन करना है।

जन आशीर्वाद यात्राओं का मोर्चा करेगा स्वागत

पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि वर्तमान में पार्टी सदस्यता अभियान चला रही है। मोर्चा 15 लाख नवमतदाताओं को पार्टी से जोड़ने का प्रयास करेगा। भाजपा का कार्यकर्ता जो ठान लेता है वह करके दिखाता है। इसलिए मोर्चा कार्यकर्ता आज से ही मैदान में उतर जाएं, भाजपा की जीत निश्चित है। पार्टी तीन सितंबर से जन आशीर्वाद यात्राएं निकाल रही है। मोर्चा यात्राओं को प्रचार करे और स्वागत भी।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 July 2026
राजधानी भोपाल से निकलने वाले कचरे के वैज्ञानिक निष्पादन के लिए बनाई गई आदमपुर कचरा खंती अब आसपास के 10 गांवों के लोगों के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है।…
 07 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। सोमवार को मंत्रालय…
 07 July 2026
भोपाल। भोपाल रियासत के अंतिम नवाब हमीदुल्ला खां की दूसरी पत्नी व पाकिस्तान निवासी आफताब जहां बेगम द्वारा वर्ष 1994 में भोपाल के बेहटा क्षेत्र की 30.55 एकड़ भूमि बेचने…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग ने मंगलवार को कक्षा 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। विद्यार्थी व अभिभावक राज्य शिक्षा केन्द्र के परीक्षा…
 07 July 2026
भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में प्रदेश की मेडिकल सप्लाई चेन व्यवस्था की कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में आवश्यकता…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के नवनियुक्त 10 कनिष्ठ अभियंताओं (सिविल) का छह सप्ताह का विशेष तकनीकी प्रशिक्षण राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान, नागपुर में आयोजित किया गया। अभियंताओं को ताप…
 07 July 2026
भोपाल। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को टी.टी. नगर स्टेडियम में आगामी एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों से मुलाकात…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के शक्ति भवन मुख्यालय में "साइबर सिक्योर 2026" अभियान के अंतर्गत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश साइबर पुलिस के…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में "सेफ क्लिक 2.0" अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। 24 जून 2026 से प्रारंभ इस विशेष अभियान का उद्देश्य नागरिकों को साइबर…
Advt.