भाजपा विधायक ने धर्मग्रंथों पर उठाए सवाल:कहा- सवाब के नाम पर अपराध सिखाने वाले ग्रंथों को जब्त करें, मौलवियों पर हो कार्रवाई

Updated on 03-05-2025 02:02 PM

लव जिहाद के एक आरोपी के एनकाउंटर के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है। हुजूर विधानसभा से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने शुक्रवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा,"अगर आरोपी ने कहा है कि इस्लाम में हिंदू लड़कियों के साथ बलात्कार करना सवाब का काम है, तो मैं पूछता हूं कि ये शिक्षा किस धर्मग्रंथ में दी गई है?" शर्मा ने भोपाल पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर मांग की है कि ऐसे धर्मग्रंथों की जब्ती की जाए, और उन मौलवियों पर भी कार्रवाई हो, जिन्होंने इस तरह की आपराधिक प्रेरणा दी हो।

शर्मा ने स्पष्ट शब्दों में कहा, "अगर आरोपी ने यह कबूल किया है कि इस्लाम के अनुसार हिंदू बहन-बेटियों के साथ बलात्कार करना सवाब का काम है, तो मैं पूछना चाहता हूं कि ये शिक्षा कौन से धर्मग्रंथ में दी गई है? उस ग्रंथ को जब्त किया जाए।" उन्होंने भोपाल पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर मांग की है कि इस मामले की तह तक जाया जाए और यह पता लगाया जाए कि आरोपी को ऐसी आपराधिक प्रेरणा कहां से मिली। शर्मा ने पूछा कि क्या यह शिक्षा किसी मस्जिद में दी गई? किसी मदरसे में पढ़ाया गया? या किसी मौलवी ने उसे यह मानसिकता दी? यदि ऐसा है, तो उन मौलवियों और शिक्षण स्थलों पर भी कार्यवाही होनी चाहिए।

देश में ऐसे विचारों की कोई जगह नहीं होनी चाहिए लव-जिहाद के आरोपी फरहान पर टिप्पणी करते हुए रामेश्वर शर्मा ने कहा- 'अनेक बेटियों का शारीरिक शोषण करने वाले जिहादियों को मोहन सरकार की पुलिस बिरयानी नहीं खिलाएगी। यह सरकार अपराधियों के साथ सख्ती से पेश आएगी।'

उन्होंने आगे कहा कि इस पूरे मामले में एक बड़ा गिरोह सक्रिय हो सकता है, जिसके तार बैरसिया और भोपाल की अन्य घटनाओं से भी जुड़े हो सकते हैं। हजारों की संख्या में ऐसे अपराधी सामने आ सकते हैं। इस पूरे गिरोह का पर्दाफाश होना चाहिए। छानबीन में किसी को भी न बख्शा जाए, उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपील की।

रामेश्वर शर्मा ने यह भी कहा, 'जो अपराधी है, उसे धर दबोचे, उसके हाथ-पैर तोड़े और उस धर्मग्रंथ को जब्त कीजिए, जिसमें इस तरह के सवाब की शिक्षा दी गई है। यह देश किसी भी धर्म या विचारधारा के नाम पर अपराध को बर्दाश्त नहीं करेगा।

मुस्लिम संगठन या व्यक्ति ने आरोपियों की मदद की है तो सामने लाया जाए इससे पहले कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने बुधवार को कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और इस गंभीर मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की। मसूद ने स्पष्ट किया कि इस पूरे मुद्दे को धर्म और जाति से जोड़ना सरासर गलत है।

उन्होंने कहा, लड़कियों के साथ जो स्कैंडल हुआ है, उस पर कांग्रेस और मेरा शुरू से यही स्टैंड रहा है कि बेटी किसी धर्म या जाति की नहीं होती। बेटी, बेटी होती है। हम सभी बच्चियों के साथ खड़े हैं। अगर किसी भी मुस्लिम संगठन या व्यक्ति ने आरोपियों की मदद की है तो सामने लाया जाए। हम तो पहले दिन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

जानबूझकर खराब किया जा रहा शहर का माहौल मसूद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कह– 'शहर का माहौल बिगाड़ा जा रहा है, ताकि असल मुद्दों से ध्यान हटाया जा सके और दोषियों को बचाया जा सके।" उन्होंने प्रशासन और नगर निगम पर भी सवाल उठाए –"ड्रग्स कहां से आए, इस पर कोई बात नहीं हो रही है। वो होटल, जहां यह सब हो रहा था, उसे अभी तक ध्वस्त क्यों नहीं किया गया? लीज रद्द क्यों नहीं की गई? हमारी महापौर एक महिला हैं, शहर की प्रथम नागरिक हैं। फिर कार्रवाई क्यों नहीं हुई?'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.