भाजपा मंडल अध्यक्ष के भाई ने घर में घुसकर वृद्ध को पीटा ... घसीटकर सड़क तक लाए, सरेआम बहू पर लात घूंसे बरसाने पर एफआइआर दर्ज

Updated on 28-10-2024 12:06 PM

 जबलपुर । पालीवाल कालोनी खितौला निवासी अनिल प्रसाद अग्रवाल 59 के साथ घर में घुसकर मारपीट कर दी गई। इतना ही नहीं हमलावर उन्हें घसीटकर घर से बाहर ले गए और सड़क पर सरेआम बेरहमी से पीटा। बीच बचाव करने पहुंची बहू के साथ धक्का मुक्की की तथा उनके बेटे पर भी हमला कर दिया।


चार आरोपितों के खिलाफ एफआइआर दर्ज


घटना 26 अक्टूबर रात लगभग 9.30 बजे की है। खितौला पुलिस ने प्रकरण में मुख्य हमलावर भाजपा सिहोरा नगर मंडल अध्यक्ष अंकित तिवारी के छोटे भाई कान्हा तिवारी समेत चार आरोपितों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत एफआइआर दर्ज कर ली है।


जबरदस्ती उनके घर में जा घुसा


खितौला पुलिस ने बताया कि वार्ड क्रमांक 12 पालीवाल कालाेनी निवासी अनिल प्रसाद अग्रवाल घटना की रात अपने घर में कामकाज में व्यस्त थे। तभी कान्हा तिवारी अपने तीन साथियों को लेकर जबरदस्ती उनके घर में जा घुसा। वे कुछ समझ पाते तब तक कान्हा ने उनके हाथ से मोबाइल छीनकर पटक दिया। जिससे मोबाइल टूट गया।


बहू के साथ की धक्का मुक्की


घर के भीतर अचानक हुए हमले के दौरान अनिल की बहू रिया अग्रवाल रसोई में थी। शोर-शराबा सुनकर वह चीखते चिल्लाते कमरे में पहुंची तो कान्हा समेत अन्य हमलावरों ने उसके साथ झूमाझपटी व धक्का मुक्की कर दी।


बहू को बचाने का प्रयास किया तो पीटा


अनिल ने बहू को बचाने का प्रयास किया तो उनके साथ मारपीट की गई। चारों हमलावर उन्हें घसीटकर घर से सड़क ते गए और सरेआम लात घूंसे बरसाए। सड़क पर पटक दिया तथा जान से मारने की धमकी भी दी।


बेटे के सिर से खून बहने लगा


बीच बचाव करने पहुंचे उनके बेटे आलिंद अग्रवाल के साथ भी हमलावरों ने मारपीट की। जिससे उनके सिर से खून बहने लगा।


बहू की चीख ने बचाई जान


ससुर व पति के साथ बेरहमी से मारपीट देख बहू रिया घर से बाहर निकलकर चीखने चिल्लाने लगी। उसकी चीख पुकार सुनकर आसपास के रहवासी घरों से बाहर निकले, हालांकि तब तक सभी हमलावर वहां से भाग खड़े हुए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.