चुनाव को महिला केंद्रित बना रही भाजपा, 2.60 करोड़ मतदाताओं को साधने का प्रयास

Updated on 22-09-2023 12:59 PM

 भोपाल। भाजपा मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को महिला केंद्रित बनाने में सफल होती दिख रही है। शिवराज सरकार ने भी पुरुषों की तुलना में महिलाओं को ज्यादा लाभ दिलाया है। राज्य सरकार ने महिलाओं के लिए लाड़ली बहना योजना बनाई है, जो लोकप्रिय भी हो रही हैं। इसके तहत एक करोड़ 31 लाख महिलाओं को 1,250 रुपये प्रतिमाह नकद लाभ दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस की घोषणा की हवा निकालते हुए 450 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर देने की घोषणा को भी अमल में ला दिया है। ऐसी कई अन्य महिला केंद्रित योजनाओं के आधार पर भाजपा विधानसभा चुनाव में दो करोड़ 60 लाख महिला मतदाताओं को साधने की कोशिश कर रही है

विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अपना सारा फोकस महिला वोट प्रतिशत बढ़ाने पर कर रही है ताकि उन विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को फायदा मिल सके। भाजपा के रणनीतिकारों का मानना है कि जहां हार-जीत का अंतर पांच से दस हजार वोटों के बीच होता है, वहां महिलाओं का इतना वोट प्रतिशत बढ़ने से सीटें पार्टी जीत लेगी।

पार्टी ने हाल में सरकार की लोकप्रियता को लेकर एक सर्वे करवाया, जिसमें पता चला कि मोदी-शिवराज सरकार की लोकप्रियता पुरुषों की तुलना में महिलाओं में ज्यादा है। वह भी ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं में अधिक है। इस सर्वे को आधार मानकर ही पार्टी लाड़ली बहना जैसी योजनाओं को ज्यादा प्रचारित कर रही है।

संसद में महिला आरक्षण विधेयक प्रस्तुत करके पार्टी ने इस बात के संकेत भी दे दिए हैं कि आगामी चुनावों में महिलाओं से जुड़े मुद्दे ही प्राथमिकता में रहेंगे। चुनाव का पूरा फोकस महिला मतों के ध्रुवीकरण पर करने का जोर भाजपा संगठन लगा रहा है।

सरकार की लोकप्रिय होती योजनाएं

राज्य सरकार की महिलाओं के लिए बनाई गई कल्याणकारी योजना कन्यादान, लाड़ली लक्ष्मी, जननी योजना, महिला मजदूरों को प्रसव पर आर्थिक सहायता ,छात्राओं को मुफ्त साइकिल और स्कूल ड्रेस, छात्रवृत्ति, बुजुर्ग महिलाओं को तीर्थ दर्शन कराने की योजना बेहद लोकप्रिय हैं।

महिलाओं को गैस चूल्हा बांटने वाली उज्जवला योजना और मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना ने महिलाओं में भाजपा की लोकप्रियता को बढ़ाया है। वहीं, तीन तलाक जैसे मसलों पर मुस्लिम महिलाओं का अतिरिक्त समर्थन भी पार्टी को मिलने की उम्मीद है।

शिवराज की मामा वाली छवि भी लोकप्रियता का कारण

भाजपा सरकार के महिलाओं के बीच ज्यादा लोकप्रिय होने की मुख्य वजह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरल-सहज व मामा की छवि है। खासतौर से सीएम के द्वारा महिलाओं से जो भाई यानी उनके बच्चों के मामा का जो रिश्ता बनाया है, उसने ग्रामीण महिलाओं में सीएम की छवि की अमिट छाप बनाई है। महिलाएं सीएम को आम जनता के बीच का व्यक्ति मानती हैं।

सदन में महिलाओं 
का प्रतिनिधित्व

वर्ष 2018 के चुनाव के बाद गठित 15वीं विधानसभा में कुल 21 महिला विधायक हैं। इनमें भाजपा की 14, कांग्रेस की छह और बसपा की एक महिला विधायक शामिल हैं। इसी तरह चौदहवीं विधानसभा की बात की जाए तो 230 विधायकों वाली मध्य प्रदेश विधानसभा में 32 महिला विधायक थीं।

भाजपा बढ़ा सकती है महिला प्रत्याशी

विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा महिला प्रत्याशियों की संख्या बढ़ा सकती है। पार्टी ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। महिला आरक्षण कानून बनाए जाने की संभावनाओं को देखते हुए भी महिला प्रत्याशियों की संख्या बढ़ाए जाने की उम्मीद है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 July 2026
राजधानी भोपाल से निकलने वाले कचरे के वैज्ञानिक निष्पादन के लिए बनाई गई आदमपुर कचरा खंती अब आसपास के 10 गांवों के लोगों के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है।…
 07 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। सोमवार को मंत्रालय…
 07 July 2026
भोपाल। भोपाल रियासत के अंतिम नवाब हमीदुल्ला खां की दूसरी पत्नी व पाकिस्तान निवासी आफताब जहां बेगम द्वारा वर्ष 1994 में भोपाल के बेहटा क्षेत्र की 30.55 एकड़ भूमि बेचने…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग ने मंगलवार को कक्षा 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। विद्यार्थी व अभिभावक राज्य शिक्षा केन्द्र के परीक्षा…
 07 July 2026
भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में प्रदेश की मेडिकल सप्लाई चेन व्यवस्था की कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में आवश्यकता…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के नवनियुक्त 10 कनिष्ठ अभियंताओं (सिविल) का छह सप्ताह का विशेष तकनीकी प्रशिक्षण राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान, नागपुर में आयोजित किया गया। अभियंताओं को ताप…
 07 July 2026
भोपाल। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को टी.टी. नगर स्टेडियम में आगामी एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों से मुलाकात…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के शक्ति भवन मुख्यालय में "साइबर सिक्योर 2026" अभियान के अंतर्गत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश साइबर पुलिस के…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में "सेफ क्लिक 2.0" अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। 24 जून 2026 से प्रारंभ इस विशेष अभियान का उद्देश्य नागरिकों को साइबर…
Advt.