मध्‍य प्रदेश में भाजपा अब प्रदेश और जिला पदाधिकारियों की नियुक्ति की तैयारी में

Updated on 28-08-2025 01:40 PM
 भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की टीम के गठन की तैयारी अंतिम चरण में है। प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति के बाद जिला पदाधिकारी बनाए जाएंगे। तीसरे चरण में निगम- मंडल में नियुक्तियों की बारी आएगी।जिलों में चल रही खींचतान के चलते जिला कार्यकारिणी गठन का कार्य आगे भी बढ़ाया जा सकता है। वजह यह है कि भोपाल, इंदौर सहित कई जिलों में मंत्री, सांसद और विधायक अपने समर्थकों को जिला कार्यकारिणी में स्थान दिलाना चाहते हैं।

पार्टी ने जिला कार्यकारिणी के गठन से पहले सभी जिलों में पर्यवेक्षक भी भेजे थे। उन्होंने अपनी रिपोर्ट संगठन को सौंप दी है। रिपोर्ट को लेकर हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद के बीच एक दौर की बातचीत भी हो चुकी है।

साथ ही, प्रदेश कार्यकारिणी के गठन पर राज्य और केंद्रीय नेतृत्व के बीच भी चर्चा हो चुकी है। मध्य प्रदेश में पूर्व भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा का कार्यकाल लगभग साढ़े पांच वर्ष का रहा। फरवरी 2020 में तत्कालीन अध्यक्ष राकेश सिंह की जगह उनकी नियुक्ति की गई थी।

तब से अब तक अधिकांश जिलाध्यक्ष, उनकी टीम और प्रदेश पदाधिकारियों की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बीते सप्ताह हेमंत खंडेलवाल, हितानंद और मुख्यमंत्री मोहन यादव दिल्ली गए थे। जहां राष्ट्रीय संगठन संयुक्त महासचिव शिवप्रकाश के साथ नई टीम के गठन को लेकर चर्चा हुई।

चुने गए पदाधिकारियों की सूची भी राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष को सौंप दी गई है। जो केंद्रीय नेतृत्व की सहमति के बाद जारी की जाएगी। पार्टी नेताओं ने यह भी दावा किया कि जिला कार्यकारिणी का विवाद जल्द सुलझा लिया जाएगा और वह भी घोषित कर दी जाएगी



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2026
भोपाल।  सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिजपुरी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन…
 02 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में ई-अटेंडेंस को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्ती और बढ़ा दी है। अब 90% से कम ई-अटेंडेंस वाले शिक्षकों का वेतन भुगतान कराने वाले संकुल प्राचार्यों पर निलंबन…
 02 July 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल से नोएडा के लिए बुधवार से सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई। इंडिगो की पहली फ्लाइट के भोपाल पहुंचने पर एयरपोर्ट पर पारंपरिक वाटर कैनन सलामी देकर स्वागत…
 02 July 2026
भोपाल, दिन में पति-पत्नी का रिश्ता सामान्य था, लेकिन रात होते ही पति के तेज खर्राटे दोनों के बीच तनाव की वजह बन जाते थे। लगातार नींद पूरी न होने से…
 02 July 2026
भोपाल। साइबर अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जालसाज अब मोबाइल हैक कर लोगों के बैंक खातों और क्रेडिट कार्डों पर हाथ साफ कर रहे हैं। हाल ही…
 02 July 2026
 भोपाल। शहर में रफ्तार का कहर और बेलगाम भारी वाहनों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी के पॉश इलाके व्यापम चौराहे पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की शासकीय जमीनों को अतिक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन तकनीक आधारित भूमि प्रबंधन व्यवस्था लागू करने जा रहा है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की नगरीय सीमा पर लगे वार्ड व पंचायतों में कृषि भूमि पर बिना किसी अनुमति के अवैध कालोनियों विकसित की जा रही हैं। जिनमें लोगों को तमाम सुविधाओं…
 02 July 2026
भोपाल। भोपाल से नोएडा के जेवर एयरपोर्ट तक सीधी उड़ान बुधवार से शुरू हो गई। एयरपोर्ट अथारिटी ने वाटर सैल्यूट से उड़ान का स्वागत किया। यात्रियों को इस उड़ान का…
Advt.