बिटकॉइन और इथेरियम देखते रह गए, जीकैश क्रिप्टो ने कर दिया कमाल

Updated on 26-08-2026 04:21 PM
नई दिल्ली: क्रिप्टोकरेंसी में पिछले हफ्ते से जबरदस्त तेजी आई हुई है। यह तेजी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के बाद आई है जिसमें उन्होंने क्रिप्टोकरेंसी के समर्थन की बात कही थी। इस बीच बिटकॉइन से लेकर इथेरियम, बाइनेंस, रिपल आदि में बड़ा उछाल आया है। वहीं जीकैश नामक क्रिप्टो ने रिटर्न के मामले में बिटकॉन जैसी बड़ी-बड़ी प्रमुख क्रिप्टो को भी पीछे छोड़ दिया है।

बुधवार दोपहर 1 बजे तक Zcash क्रिप्टो ने पिछले 7 दिनों में निवेशकों को 57% का धांसू रिटर्न दिया है। वहीं 7 दिनों बिटकॉइन का रिटर्न 23% और इथेरियम का करीब 29% रहा। इनके अलावा एक हफ्ते में बाइनेंस ने 16%, रिपल ने करीब 44% और सोलाना ने 26% रिटर्न दिया।

24 घंटे में गिरी कीमत

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टोकरेंसी में बड़ी गिरावट देखी गई है। बुधवार दोपहर 1 बजे तक प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट इस प्रकार रही:

  • बिटकॉइन 2% से कुछ ज्यादा की गिरावट के साथ 78,958.31 डॉलर पर कारोबार कर रहा था।
  • इथेरियम में भी करीब 2 फीसदी की गिरावट आई है। इस गिरावट के साथ इसकी कीमत 2,463.79 डॉलर रह गई है।
  • बाइनेंस क्रिप्टो में 2.7% की गिरावट आई और यह 699.48 डॉलर पर आ गया।
  • रिपल पिछले 24 घंटे में 5% से ज्यादा लुढ़क गया। यह 1.44 डॉलर पर कारोबार कर रहा था।
  • 7 दिनों में जबरदस्त रिटर्न देने वाली क्रिप्टो जीकैश में भी 7.6% की गिरावट आई है। यह 791.31 डॉलर पर कारोबार कर रहा था।

बिटकॉइन ने पार किया 80000 का आंकड़ा

बिटकॉइन ने एक दिन पहले यानी मंगलवार को 80 हजार डॉलर का आंकड़ा फिर से पार कर लिया था। यह मई के मध्य के बाद पहली बार है, जब बिटकॉइन इस स्तर पर पहुंचा है। कमजोर अमेरिकी डॉलर और क्रिप्टोकरेंसी के लिए अमेरिका में ज्यादा अनुकूल नीतियों की उम्मीद के चलते निवेशकों की बिटकॉइन में दिलचस्पी बढ़ी है।

जीकैश का छप्परफाड़ रिटर्न

एक साल की बात करें तो जीकैश ने निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। एक साल में इसकी कीमत में 1745% का उछाल आया है। यानी एक साल पहले अगर आपने इसमें एक लाख रुपये निवेश किए होते तो उनकी वैल्यू बढ़कर 18 लाख रुपये से ज्यादा हो चुकी होती।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 August 2026
नई दिल्ली: एक्सपोर्ट के मोर्चे पर अच्छी खबर है। भारत से गुड्स का एक्सपोर्ट इस फाइनेंशियल ईयर में $200 बिलियन पहुंच गया है। 21 अगस्त तक के आंकड़ों के मुताबिक…
 27 August 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की एयरलाइन एयर इंडिया का बढ़ता घाटा सिंगापुर के लिए भी सिरदर्द बन गया है। इसकी गूंज सिंगापुर की संसद तक पहुंच सकती है। एयर इंडिया…
 27 August 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-फ्रीक्वेंसी ट्रेडिंग (HFT) कंपनियां इंटर्न्स को रेकॉर्ड तोड़ पैसा ऑफर कर रही हैं। शेयर बाजार में सुस्ती और डेरिवेटिव्स के कड़े नियमों के बीच, ये कंपनियां…
 27 August 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में डायरेक्ट निवेश की तुलना में म्यूचुअल फंड्स में निवेश करना हमेशा से कम जोखिम वाला माना गया है। लंबे समय के लिए अगर कोई म्यूचुअल…
 27 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार बीते कारोबारी सत्र यानी बुधवार को गिरावट के साथ बंद होने के बाद आज गुरुवार को तेजी के साथ हरे निशान में खुला है। 30 शीर्ष…
 27 August 2026
नई दिल्ली: सरकार ने देश के सात सबसे व्यस्त रेलवे रूट्स पर भीड़भाड़ कम करने और उनकी क्षमता बढ़ाने के लिए उन्हें चार लाइन में बदलने की योजना बनाई है।…
 26 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय निवेशकों के लिए ग्लोबल मार्केट में निवेश करने को लेकर एक खास खबर है। पराग पारिख फाइनेंशियल एडवाइजरी सर्विसेज गिफ्ट ( PPFAS GIFT ) ने विदेशी बाजार…
 26 August 2026
नई दिल्ली: भारत दुनिया में बड़े देशों में सबसे तेजी से बढ़ रही इकॉनमी है। सरकार ने हाल में बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की नॉमिनल जीडीपी 3.92…
 26 August 2026
नई दिल्ली: क्रिप्टोकरेंसी में पिछले हफ्ते से जबरदस्त तेजी आई हुई है। यह तेजी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के बाद आई है जिसमें उन्होंने क्रिप्टोकरेंसी के समर्थन…
Advt.