पाकिस्तान के विदेश मंत्री बनेंगे बिलावल भुट्टो : कहा था- नवाज जीते तो फिर नहीं संभालूंगा ये पद

Updated on 06-05-2024 12:41 PM

पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की कैबिनेट में वापसी कर सकते हैं। पाकिस्तान के अखबार 'द ट्रिब्यून' के मुताबिक भुट्टो को पाकिस्तान का विदेश मंत्री बनाया जा सकता है। दरअसल, भुट्टो की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) और पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज(PML-N) के बीच सरकार बनाने का समझौता अपने अंतिम रूप में है।

अखबार ने दावा किया है बिलावल भुट्टो पहले विदेश मंत्री बनने के लिए तैयार नहीं थे। लेकिन बाद में पार्टी नेताओं ने उन्हें इस पद के लिए मना लिया है। अब PPP के औपचारिक रूप से कैबिनेट में शामिल होने के समय पर काम किया जा रहा है।

बिलावल भुट्टो ने चुनाव के दौरान कहा था कि अगर नवाज जीते तो वो फिर से उनकी कैबिनेट में विदेश मंत्री का पद नहीं संभालेंगे। धांधली के आरोपों के बीच चुनाव के बाद बनी सरकार में भी PPP ने शामिल होने से मना कर दिया था। लेकिन PPP ने PML-N को बाहर से समर्थन दिया था, जिसके बाद PML-N के शहबाज शरीफ प्रधानमंत्री बने थे, वहीं PPP के आसिफ अली जरदारी ने राष्ट्रपति का पद संभाला।

बजट पेश होने से पहले सरकार में शामिल हो PPP रिपोर्ट्स के मुताबिक शहबाज शरीफ चाहते है कि PPP जून में पेश होने वाले बजट से पहले कैबिनेट में शामिल हो जाए। हालांकि, इस बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन यह जरूर है कि PPP कैबिनेट का हिस्सा होगी।

हाल ही में मौजूदा विदेश मंत्री इशाक डार को पाकिस्तान का उप प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है। ताकि बिलावल को विदेश मंत्री बनाया जा सके। रिपोर्ट्स के मुताबिक डार कभी भी विदेश मंत्री के रूप में काम नहीं करना चाहते थे। वे अपना पसंदीदा वित्त मंत्रालय चाहते थे। लेकिन शहबाज शरीफ और अन्य लोग उन्हें वित्त मंत्रालय से दूर रखना चाहते हैं।

बिलावल के रहते सुधरी पाकिस्तान की छवि
बिलावल भुट्टो की पार्टी PPP मानती है कि बिलावल के 16 महीने के पिछले कार्यकाल में स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान की छवि में काफी सुधार हुआ था। ऐसे में अब अगर वे फिर से विदेश मंत्रालय में वापसी करते हैं तो उन्हें और उनकी पार्टी को फायदा होगा। हालांकि, PPP के मंत्रिमंडल में शामिल होने का अंतिम निर्णय पार्टी की केंद्रीय कार्यकारी समिति लेगी।

प्रधानमंत्री मोदी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

बिलावल भुट्टो ने विदेश मंत्री रहते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके अलावा वे समय - समय पर भारत और प्रधानमंत्री मोदी के बारे में बोलते रहते हैं। 2023 में वे शंघाई सहयोग संगठन में विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए 12 साल बाद भारत भी आए थे। 2011 के बाद यह किसी भी पाकिस्तानी विदेश मंत्री का भारत का पहला दौरा था। हालांकि उनकी यह यात्रा कई कारणों से विवादों में भी रही थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
वॉशिंगटन: भारत 'मिडिल पावर्स' (मध्यम दर्जे की ताकतों) के एक नए मल्टीलेटरल (बहुपक्षीय) ग्रुप में शामिल हुआ है। यह ग्रुप पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज्म (P4M) है। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने मक्का समझौते के जरिए सऊदी अरब और तुर्की के साथ रक्षा संबंध मजबूत किए हैं। साथ ही खाड़ी देशों की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाने की उसकी…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भारत के दोस्त ने साइप्रस ने तुर्की को करारा जवाब दिया है। तुर्की के राष्ट्रपति ने निकोस क्रिस्टोलाइट्स ने महासभा को संबोधित…
 24 September 2026
तेहरान: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की न्यूयॉर्क में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ सीधी बातचीत पर तेहरान में कट्टरपंथी भड़क गए हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर दुनिया के सामने सिंधु जल संधि (IWT) का मामला उठाया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने OIC (ऑर्गनाइजेशन ऑफ…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका, भारत और चीन, रूस पर दबाव डालें तो वह यूक्रेन में युद्ध जारी नहीं रख पाएगा। जेलेंस्की ने कहा…
Advt.