बाइक सवार चचेरे भाइयों को तेज रफ्तार एसयूवी ने मारी टक्कर, एक की मौत

Updated on 25-10-2023 12:26 PM

भोपाल। राजधानी के सूखीसेवनिया इलाके में तीन दिन पहले बाइक सवार चचेरे भाइयों को एक एसयूवी ने टक्कर मार दी थी, इसमें दोनों को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जहां एक की मंगलवार को मौत हो गई, जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर छानबीन शुरू कर दी है।

विदिशा की ओर से आ रही थी एसयूवी

पुलिस के मुताबिक सागर के रहने वाले 35 वर्षीय जगदीश पटेल अपने चचेरे भाई के साथ पीथमपुरा इंदौर में एक फैक्ट्री में काम करते थे। वह दुर्गा अष्टमी पर पूजा में शामिल होने के लिए अपने घर जा रहे थे। राजधानी से सटे सूखीसेवनिया इलाके में पहुंचे तो विदिशा से आ रही एक तेज रफ्तार एसयूवी ने उनको सामने से टक्कर मार दी। हादसे के बाद एसयूवी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया था। इस हादसे में जगदीश पटेल को सिर में गंभीर चोट लगी थी, जबकि उसके साथ बाइक पर बैठा चचेरा भाई घायल हो गया था। इसमें जगदीश की मौत हो गई। पुलिस टक्कर मारने वाली एसयूवी की तलाश कर रही है।

ट्रेन की चपेट में आने से नाबालिग हाकी खिलाड़ी की मौत

उधर, ऐशबाग इलाके में रेलवे पटरी पार कर हाकी स्टेडियम जा रहा नाबालिग हाकी खिलाड़ी ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना मंगलवार सुबह करीब साढ़ सात बजे की बताई जा रही है। पुलिस हादसे की वजह की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक झदा कालोनी जहांगीराबाद निवासी 17 वर्षीय अयान शेख हाकी खिलाड़ी था। वह हर रोज की तरह मंगलवार सुबह करीब सात बजे घर से हाकी स्टेडियम ऐशबाग में अभ्यास करने के लिए निकला था। बरखेड़ी रेलवे फाटक के पास उसने बाइक को सड़क किनारे खड़ा किया। इसके बाद पटरी पार कर वह स्टेडियम के लिए जाने लगा। इसी बीच ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके बैग में हाकी स्टिक समेत अन्य सामान था। पुलिस उसक चपेट में आने के कारण तलाश रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.