महिला को लूटने वाला बाइक सवार बदमाश गिरफ्तार, सीसीटीवी से मिला था सुराग

Updated on 22-11-2023 12:24 PM
भोपाल। राजधानी में कोहेफिजा थाना पुलिस ने एक हफ्ता पहले पंचवटी कालोनी में सुबह टहलने निकली महिला के साथ हुई लूट की गुत्थी सुलझा ली है। सीसीटीवी फुटेज से मिले साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में पहले से चोरी, मारपीट के अपराध भी दर्ज हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

यह है मामला

कोहेफिजा थाना पुलिस के मुताबिक पंचवटी कालोनी निवासी दीपू पत्नी छोटू कुशवाहा 13 नवंबर को सुबह सात बजे अपनी कालोनी में टहल रही थीं। उस वक्त सड़क से होकर इक्का-दुक्का लोग ही गुजर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक उनके गले से सोने का मंगलसूत्र छीनकर रफूचक्कर हो गया था। शिकायत मिलने पर पुलिस ने लूट का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। इस दौरान घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज निकाले गए। उससे मिले संदिग्ध युवक के हुलिए के आधार पर सूरज नगर निवासी नितिन गिरि को पुलिस ने हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की। पहले तो उसने गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे वह टूट गया और उसने दीपू कुशवाहा से लूटपाट करना कबूल कर लिया। नितिन की निशानदेही पर लूटा गया मंगलसूत्र एवं वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.