बिहार चुनाव 2025: अमित शाह से मिले चिराग, NDA की जीत का किया दावा

Updated on 18-10-2025 02:16 PM
पटनाः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इन दिनों बिहार के दौरे पर हैं। शनिवार को उनसे लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने मुलाकात की और चुनावी रणनीतियों पर चर्चा की। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर इस मुलाकात को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुलाकात के बाद लोजपा (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने एनडीए की जीत का दावा किया। मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी पार्टी का लक्ष्य इस चुनाव में भी 100 प्रतिशत स्ट्राइक रेट से चुनाव जीतना होगा।

एनडीए में सीटों को लेकर कोई भ्रम नहीं


उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन सुचारू रूप से चल रहा है, सीटों को लेकर कोई भ्रम नहीं है और हर पार्टी को उचित सम्मान दिया गया है। उन्होंने भाजपा और जदयू को धन्यवाद देते हुए कहा कि दोनों ने बड़ा दिल दिखाया है। हम लोगों के सारे नामांकन तय हो चुके हैं। महागठबंधन की तरह कोई संशय नहीं है। अब हमने चुनावी प्रचार की शुरुआत कर दी है।

महागठबंधन एक दूसरे की दावेदारी को काटने का प्रयास कर रहा


उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां महागठबंधन एक दूसरे की दावेदारी को काटने का प्रयास कर रहा है, वहीं हम चुनावी मैदान में हैं। उन्होंने तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कहा कि गठबंधन ही नहीं कह रहा है। ऐसे में अगर कार्यकर्ता सोचते हैं कि जनता इन्हें स्वीकार करेगी, तो मैं नहीं मानता कि जिस गठबंधन में इतना संशय हो, वह बिहार को विकास की सोच पाएगा।
उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन में कुछ भी सही नहीं है। विवाद चरम पर है। उन्होंने बताया कि वह आज गोविंदगंज जा रहे हैं, जहां उनके प्रत्याशी राजू तिवारी के नामांकन में जनसभा होगी। चिराग ने विश्वास जताया कि एनडीए एकजुट है और हम लोगों की ऐतिहासिक जीत होगी।


लोजपा (रामविलास) को 29 सीट मिली


बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड और भारतीय जनता पार्टी 101-101 सीट पर चुनाव लड़ रही है, जबकि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) को 29 सीट मिली हैं। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को छह-छह सीटें मिली हैं। बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। मतगणना 14 नवंबर को होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
BRICS के बढ़ते प्रभाव, भारत-चीन संबंधों, ऊर्जा सुरक्षा और UNSC में सुधार जैसे मुद्दों पर दुनिया की नजर है। ऐसे में भारत के लिए इस मंच की बदलती भूमिका कितनी…
 21 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन ( SIR ) के बाद मतदाता सूची से हटाए गए अनगिनत वोटर शायद एक दशक तक वोट न दे पाएं। ऐसा इसलिए…
 21 September 2026
मृत्युंजय राय: क्या पश्चिमी देशों के वर्चस्व का दौर दुनिया में खत्म हो रहा है और उसकी जगह जो नई तस्वीर उभर रही है, वह कैसी है? सर विंस केबल…
 21 September 2026
मनु पब्बी, नई दिल्ली: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटों से करीबी संबंध रखने वाली एक अमेरिकी ऑटोनॉमस सिस्टम कंपनी ने भारतीय कंपनी के साथ एंटी-ड्रोन सिस्टम बनाने और बेचने का…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत की प्राइवेट डिफेंस टेक्नोलॉजी कंपनी आईजी डिफेंस ने अपने लंबी दूरी के वन-वे ड्रोन KAL का राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में फ्लाइट टेस्ट पूरा किया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में चल रही SIR प्रक्रिया के तहत दी गई जानकारी में "गड़बड़ियों" के कारण जिन वोटरों को नोटिस भेजे जा रहे हैं, उनकी लिस्ट में दिवंगत…
 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
Advt.