बुधनी-विजयपुर के प्रचार में उतरेंगे दिग्गज:कमलनाथ बुधनी में दो, विजयपुर में एक जनसभा करेंगे

Updated on 02-11-2024 01:49 PM

13 नवंबर को मप्र की दो विधानसभा सीटों बुधनी और विजयपुर में वोटिंग होगी। दीवाली के बाद अब इन दोनों सीटों पर कांग्रेस- बीजेपी के नेता प्रचार में पूरी ताकत झोंकेंगे। बुधनी में शिवराज को घेरने कांग्रेस के नेता अरुण यादव, सज्जन सिंह वर्मा, शैलेन्द्र पटेल जोर लगाएंगे। विजयपुर में रामनिवास रावत के दलबदल को लेकर कांग्रेस के नेता उन्हें घेरने के लिए डेरा डालेंगे। दोनों सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवारों को जिताने के लिए सीएम डॉ मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से लेकर केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित मप्र सरकार के मंत्री और नेतागण केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं के विकास को लेकर प्रचार में उतरेंगे।

कमलनाथ बुधनी में दो और विजयपुर में एक सभा करेंगे

पूर्व सीएम कमलनाथ दो दिनों तक दोनों सीटों पर प्रचार करेंगे। शिवराज की परंपरागत बुधनी विधानसभा सीट पर कमलनाथ दो जनसभाएं करेंगे, वहीं विजयपुर सीट पर एक सभा को संबोधित करेंगे। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, प्रदेश प्रभारी भंवर जितेन्द्र सिंह, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे दोनों सीटों पर प्रचार करेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ दो दिन करेंगे प्रचार

  • 5 नवंबर- सुबह 11 बजे बुधनी विधानसभा के रेहटी में जनसभा
  • 5 नवंबर - दोपहर 12.15 बजे बुधनी विधानसभा के भैरूंदा में जनसभा
  • 6 नवंबर - सुबह 10.30 बजे श्योपुर में स्व सत्यभान सिंह चौहान के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने जाएंगे।
  • 6 नवंबर - सुबह 11.15 बजे विजयपुर विधानसभा के करहल में जनसभा को संबोधित करेंगे।

पटवारी का फोकस विजयपुर में

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने दीवाली के पहले विजयपुर सीट पर चुनाव प्रचार में पूरी ताकत लगाई। पटवारी दीवाली से पहले एक हफ्ते तक लगातार विजयपुर में ही प्रचार में डटे रहे। पटवारी छोटी-छोटी नुक्कड़ सभाओं को संबोधित कर रहे हैं।

बीजेपी विकास के एजेंडे पर लड रही चुनाव

बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी विकास के एजेंडे पर चुनाव लड़ रही है। बुधनी में शिवराज सिंह चौहान द्वारा कराए गए विकास कार्याें को बीजेपी प्रचारित कर रही है। बुधनी में उम्मीदवार भले रमाकांत भार्गव हों लेकिन, वोट शिवराज के नाम पर ही मांगे जा रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.