भोपाल में गेहूं आपूर्ति को लेकर बड़ा घोटाला, 50 किलो की बोरियों में निकला सिर्फ 17 से 30 किलो राशन

Updated on 13-09-2025 02:08 PM

भोपाल। प्रदेश में वेयर हाउस से जुड़ी गड़बड़ियां एक के बाद एक सामने आ रही हैं। हाल ही में रायसेन जिले में गेहूं आपूर्ति में गड़बड़ी सामने आई है। रायसेन के विनायक और एग्रीकल्चर वेयर हाउस में गेहूं की 50-50 किलो की बोरियां रखी गई थीं, लेकिन जब यह गेंहू सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लिए दुकानों में भेजा गया तो बोरियों में 17 से 30 किलो ही गेहूं पाया गया। जब इसकी जांच की गई तो पाया गया कि वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन के तीन कंप्यूटर आपरेटरों ने मिलकर इस घपले को अंजाम दिया।

सरकार को लगा आठ लाख का चूना

इन्होंने गेहूं आपूर्ति में गड़बड़ी कर शासन को आठ लाख रुपये की हानि पहुंचाई। वर्ष 2021- 22 की गई गड़बड़ी की जांच कर रायसेन के जिला आपूर्ति अधिकारी ने वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के प्रबंध संचालक को पत्र लिखकर इस पूरे मामले से अवगत कराकर दोषियों पर कार्रवाई के लिए कहा है।

दरअसल, रायसेन तहसील के विनायक वेयरहाउस में वर्ष 2021-22 में क्रय की गई 83 हजार बोरियों में भंडारित 41500 क्विंटल गेहूं एवं एग्रीकल्चर वेयरहाउस में वर्ष 2022-23 में क्रय किए गए 42716 बोरियों में भंडारित 21358 क्विंटल गेहूं का उठाव विभिन्न दिनांकों में नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा रैक/पीडीएस के लिए किया गया है।

दुकानों तक गेहूं पहुंचाने में किया घपला

इन्हें बाद में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन दुकानों में भेजा गया। वेयर हाउसिंग एंड लाजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन रायसेन के कंप्यूटर ऑपरेटर आकाश, सौरभ एवं दीपक लोधी तथा सुनील मांझी ने वेयर हाउस से लेकर पीडीएस दुकानों तक गेहूं पहुंचाने में घपला किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2026
भोपाल।  सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिजपुरी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन…
 02 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में ई-अटेंडेंस को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्ती और बढ़ा दी है। अब 90% से कम ई-अटेंडेंस वाले शिक्षकों का वेतन भुगतान कराने वाले संकुल प्राचार्यों पर निलंबन…
 02 July 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल से नोएडा के लिए बुधवार से सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई। इंडिगो की पहली फ्लाइट के भोपाल पहुंचने पर एयरपोर्ट पर पारंपरिक वाटर कैनन सलामी देकर स्वागत…
 02 July 2026
भोपाल, दिन में पति-पत्नी का रिश्ता सामान्य था, लेकिन रात होते ही पति के तेज खर्राटे दोनों के बीच तनाव की वजह बन जाते थे। लगातार नींद पूरी न होने से…
 02 July 2026
भोपाल। साइबर अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जालसाज अब मोबाइल हैक कर लोगों के बैंक खातों और क्रेडिट कार्डों पर हाथ साफ कर रहे हैं। हाल ही…
 02 July 2026
 भोपाल। शहर में रफ्तार का कहर और बेलगाम भारी वाहनों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी के पॉश इलाके व्यापम चौराहे पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की शासकीय जमीनों को अतिक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन तकनीक आधारित भूमि प्रबंधन व्यवस्था लागू करने जा रहा है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की नगरीय सीमा पर लगे वार्ड व पंचायतों में कृषि भूमि पर बिना किसी अनुमति के अवैध कालोनियों विकसित की जा रही हैं। जिनमें लोगों को तमाम सुविधाओं…
 02 July 2026
भोपाल। भोपाल से नोएडा के जेवर एयरपोर्ट तक सीधी उड़ान बुधवार से शुरू हो गई। एयरपोर्ट अथारिटी ने वाटर सैल्यूट से उड़ान का स्वागत किया। यात्रियों को इस उड़ान का…
Advt.