बाइडेन का दावा- इजराइल ने सीजफायर प्रस्ताव स्वीकारा:कहा-अब जंग रोकने का वक्त आ गया

Updated on 01-06-2024 12:21 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शुक्रवार को दावा किया कि इजराइल ने एक नए सीजफायर प्लान को स्वीकार कर लिया है। व्हाइट हाउस में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाइडेन ने कहा कि हमास अब इजराइल पर और हमले करने की हिम्मत नहीं रखता है।

बाइडेन के मुताबिक इजराइल ने कहा है कि वो सभी बंधकों की रिहाई के बदले जंग खत्म करने को तैयार हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों के बीच इजराइल का समर्थन करने पर बाइडेन की काफी आलोचना हो रही है। इस बीच व्हाइट हाउस के स्टेट डाइनिंग रूम से उन्होंने कहा, 'अब जंग खत्म करने का वक्त आ गया है।'

सीजफायर से बाइडेन की चुनावी कैंपेन को मिलेगा जीवनदान
बाइडेन ने कहा कि इजराइल ने जंग रोकने के लिए प्रोपोजल दिया है। हमास भी सीजफायर की मांग कर रहा है। यही वक्त है कि वो ये साबित कर दें कि वे सच में सीजफायर के लिए तैयार हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक हमास-इजराइल के बीच किसी भी तरह की सीजफायर बाइडेन की चुनावी कैंपेन में अहम भूमिका निभाएगी। ये उनकी फिकी पड़ती चुनावी कैंपेन को नया जीवनदान देगी।

बाइडेन का डर- इजराइली नेता सीजफायर में रुकावट बनेंगे
न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक इस बात की भी काफी संभावनाएं हैं कि नेतन्याहू सीजफायर की बात से मुकर जाएं। पिछले 7 महीनों से चल रही जंग में कई बार ऐसा हुआ है जब नेतन्याहू ने अमेरिका की बात नहीं मानी।

बाइडेन ने अपनी स्पीच में भी सीजफायर डील को कुछ इजराइली नेताओं से खतरा होने की आशंका जाहिर की है। उन्होंने कहा, मैं जानता हूं कि इजराइल में कुछ लोग हैं जो सीजफायर प्लान को नहीं मानेंगे। वो चाहते हैं कि जंग हमेशा के लिए चलती रहे। नेतन्याहू की सरकार में कुछ लोग ये साफ कर चुके हैं कि वो गाजा पर कब्जा करना चाहते हैं।

बाइडेन ने ये बात उस वक्त कही है जब हाल ही में नेतन्याहू की सरकार में शामिल कट्टरपंथी पार्टी के नेता और इजराइल के नेशनल सिक्योरिटी मिनिस्टर इतमार बेन ग्विर ने कहा कि अगर हमास के खत्म के बिना जंग रुकी तो वे सरकार से समर्थन वापस ले लेंगे। बेन ग्विर के अलावा इजराइल के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर ने हाल ही में दावा किया था कि जंग एक साल और चलेगी।

इजराइल-हमास के बीच सीजफायर के 3 फेज होंगेपहला फेज6 हफ्ते चलेगा। गाजा की आबादी वाले इलाकों से इजराइली सेना लौटेगी।हमास को महिला और बुजुर्ग इजराइली बंधकों को रिहा करना होगा। इजराइल भी उनकी जेलों में कैद फिलिस्तीनी बंधकों को रिहा करेगा।दूसरा फेजहमास को सैनिकों समेत इजराइल के सभी बंधकों की रिहाई करनी होगी।इजराइली सैनिक पूरी तरह से गाजा को खाली कर देंगे।तीसरा फेजमर चुके बंधकों के शव लौटाए जाएंगे।गाजा में टूटी इमारतों के मलबे को साफ किया जाएगा।गाजा को फिर से बनाने का 3 से 5 साल का प्लान शुरू होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4…
 24 September 2026
वॉशिंगटन: भारत 'मिडिल पावर्स' (मध्यम दर्जे की ताकतों) के एक नए मल्टीलेटरल (बहुपक्षीय) ग्रुप में शामिल हुआ है। यह ग्रुप पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज्म (P4M) है। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने मक्का समझौते के जरिए सऊदी अरब और तुर्की के साथ रक्षा संबंध मजबूत किए हैं। साथ ही खाड़ी देशों की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाने की उसकी…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भारत के दोस्त ने साइप्रस ने तुर्की को करारा जवाब दिया है। तुर्की के राष्ट्रपति ने निकोस क्रिस्टोलाइट्स ने महासभा को संबोधित…
 24 September 2026
तेहरान: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की न्यूयॉर्क में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ सीधी बातचीत पर तेहरान में कट्टरपंथी भड़क गए हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर दुनिया के सामने सिंधु जल संधि (IWT) का मामला उठाया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने OIC (ऑर्गनाइजेशन ऑफ…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
Advt.