पहले दिन डिजास्टर हुई भूमि पेडनेकर और शहनाज की 'थैंक यू फॉर कमिंग', अक्षय-परिणीति की 'मिशन रानीगंज' ने बचाई लाज

Updated on 07-10-2023 03:43 PM

इस वीक रिलीज हुई फिल्मों की बात करें तो इसमें महिला सशक्तिकरण को दर्शाती भूमि पेडनेकर की फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' के अलावा अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'मिशन रानीगंज' भी है। इन फिल्मों के अलावा सनी देओल के बेटे राजवीर देओल की डेब्यू फिल्म 'दोनों' भी रिलीज हुई, लेकिन पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ती हुई सी दिख रही ये फिल्म। आइए जानते हैं अक्षय और भूमि की फिल्मों का कैसा रहा ओपनिंग डे पर डाल, कौन कर सकती है अगले वीक तक कमाई और किसे समेटना पड़ सकता है बोरिया-बिस्तरा।


sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, महिलाओं की इच्छाओं को दिखाती 6 अक्टूबर को रिलीज फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' ओपनिंग डे पर अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाई है। अनिल कपूर के दामाद करण बुलानी निर्देशित इस फिल्म ने पहले दिन महज 80 लाख रुपये की कमाई की है। इस फिल्म को बालाजी मोशन पिक्चर्स और अनिल कपूर फिल्म्स एंड कम्यूनिकेशन नेटवर्क ने प्रड्यूस किया है।
 

'थैंक्यू फॉर कमिंग' की कहानी यौन सुख के इर्द-गिर्द बुनी हुई

'थैंक्यू फॉर कमिंग' की कहानी कनिका कपूर यानी भूमि के इर्द-गिर्द बुनी हुई है, जो यौन सुख चाहती है। फिल्म की कहानी बस इसी पर टिकी हुई है कि कनिका कैसे अपनी इस इच्छा पूरा करेगी, वह जल्दी-जल्दी अपने रिश्ते भी बदलती है। संभवत: कनिका की यही ख्वाहिश दर्शकों के लिए ऊबाऊ साबित हो रही है।

'मिशन रानीगंज' इस वीक सबसे अच्छी ओपनिंग करने वाली फिल्म

वहीं अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा की की लेटेस्ट रिलीज फिल्म 'मिशन रानीगंज' रियल लाइफ हीरो जसवंत सिंह की कहानी है। इस वीक रिलीज हुई तीनों फिल्मों की तुलना की जाए तो 'मिश रानीगंज' बाकी फिल्मों से बेहतर साबित हुई है। इसने अपनी ओपनिंग पर करीब 2 करोड़ 80 लाख रुपये की कमाई की है, जो इसी वीक की दोनों फिल्मों से बेहतर है। राजवीर देओल की फिल्म ने ओपनिंग पर केवल 35 लाख रुपये की कमाई की।

'मिशन रानीगंज' देश के असली हीरो पर बेस्ड फिल्म

बताया जा रहा है कि ये फिल्म 'मिशन रानीगंज' देश के असली हीरो पर बेस्ड फिल्म है। रियल लाइफ हीरो पर बेस्ड इस फिल्म रानीगंज की कहानी है, जहां कोयले की खान में एक हादसा हो जाता है और 65 मजदूर फंस जाते हैं। किसी को नहीं पता कि नीचे पानी का लेवल बढ़ रहा और जहरीली गैल बन रही और ऐसे में माइनिंग इंजीनियर जसवंत सिंह गिल उन्हें बचाने के लिए खुद नीचे उतरते हैं। फिल्म की कहानी लोगों को बांध पाने में सफल दिख रही है।
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
 17 September 2026
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पुनर्गठन की घोषणा की। 18 सदस्यों वाले इस बोर्ड में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई…
 17 September 2026
दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को ' मिर्जापुर: द मूवी ' के मेकर्स से फिल्म के एक अहम सीन में 'शूरवीर' गाने के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। यह गाना असल…
 17 September 2026
सुप्रीम कोर्ट ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी बेटियों, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस चेन्नई में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और उनके परिवार द्वारा…
 17 September 2026
टीवी एक्टर करण वाही इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' में अपने स्टंट और परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में एंट्री के…
 17 September 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और लंबे समय तक साउथ सिनेमा पर राज करने वाले एक्टर सी. जोसेफ विजय के बेटे जेसन संजय अब अपने पिता की पहचान से अलग अपनी खुद…
 17 September 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
Advt.