भोपाल के वैद्यों ने खोजी मधुमेहरोधी नई वनस्पतियां

Updated on 15-08-2025 08:43 PM
भोपाल। मधुमेह से जंग अब थोड़ी और आसान हो सकती है। भोपाल के पंडित खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के वैद्यों ने 50 से अधिक ऐसी वनस्पतियां खोज निकाली हैं, जिनमें मधुमेह को ठीक करने वाले तत्व हैं। खास बात यह है कि इनमें कई वनस्पतियां ऐसी हैं, जिनका जिक्र आयुर्वेद परंपरा के प्राचीन ग्रंथों में भी नहीं है। इनमें से अधिकांश वनस्पतियां हमारे आसपास ही मिल जाती हैं।महाविद्यालय के दृव्यगुण विभाग की डॉ. अंजली जैन ने बताया कि नई खोजी गईं वनस्पतियों में मिट्टीवती, जारूल और दहीमन जैसे पौधे प्रमुख हैं। ये पौधे पहले भले ही ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक इलाज में इस्तेमाल होते रहे हों, लेकिन वैज्ञानिक दृष्टि से इन पर अब तक कोई बड़ा काम नहीं हुआ था।

इन पौधों के औषधीय गुणों को प्रयोगशाला में परखा जा रहा है। इसके बाद इन्हें औषधीय परीक्षण के दौर से गुजरना होगा। डॉ. अंजली ने कहा कि यह शोध सिर्फ चिकित्सा जगत में नई दिशा नहीं देगा, बल्कि विदेशी औषधीय पौधों पर निर्भरता भी घटाएगा। इससे आयुर्वेदिक दवाओं की लागत कम होगी और मरीजों को सस्ती व असरदार दवाएं मिल सकेंगी।

आसपास के बिल्कुल सामान्य पौधे

जारूल : बैंगनी फूलों वाला सुंदर वृक्ष, गर्मी और बरसात में खिलता है। इसकी यां मधुमेह और सूजन में लाभकारी। शहरों में सजावटी पौधे के रूप में लोकप्रिय है।

मिट्टीवती : सूखी व दलदली जमीन में उगने वाला औषधीय पौधा। जड़ों का उपयोग त्वचा रोगों और बुखार में होता है। मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने में भी सहायक।

दहीमन : दूधिया रस वाला छोटा पौधा, गांवों में बहुतायत पाया जाता है। पारंपरिक चिकित्सा में पत्तियां और तना दस्त, बुखार, त्वचा संक्रमण के इलाज में उपयोगी हैं। मिट्टी में नमी बनाए रखता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2026
भोपाल।  सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिजपुरी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन…
 02 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में ई-अटेंडेंस को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्ती और बढ़ा दी है। अब 90% से कम ई-अटेंडेंस वाले शिक्षकों का वेतन भुगतान कराने वाले संकुल प्राचार्यों पर निलंबन…
 02 July 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल से नोएडा के लिए बुधवार से सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई। इंडिगो की पहली फ्लाइट के भोपाल पहुंचने पर एयरपोर्ट पर पारंपरिक वाटर कैनन सलामी देकर स्वागत…
 02 July 2026
भोपाल, दिन में पति-पत्नी का रिश्ता सामान्य था, लेकिन रात होते ही पति के तेज खर्राटे दोनों के बीच तनाव की वजह बन जाते थे। लगातार नींद पूरी न होने से…
 02 July 2026
भोपाल। साइबर अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जालसाज अब मोबाइल हैक कर लोगों के बैंक खातों और क्रेडिट कार्डों पर हाथ साफ कर रहे हैं। हाल ही…
 02 July 2026
 भोपाल। शहर में रफ्तार का कहर और बेलगाम भारी वाहनों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी के पॉश इलाके व्यापम चौराहे पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की शासकीय जमीनों को अतिक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन तकनीक आधारित भूमि प्रबंधन व्यवस्था लागू करने जा रहा है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की नगरीय सीमा पर लगे वार्ड व पंचायतों में कृषि भूमि पर बिना किसी अनुमति के अवैध कालोनियों विकसित की जा रही हैं। जिनमें लोगों को तमाम सुविधाओं…
 02 July 2026
भोपाल। भोपाल से नोएडा के जेवर एयरपोर्ट तक सीधी उड़ान बुधवार से शुरू हो गई। एयरपोर्ट अथारिटी ने वाटर सैल्यूट से उड़ान का स्वागत किया। यात्रियों को इस उड़ान का…
Advt.