भोपाल-उज्जैन ट्रेन ब्लास्ट:नाबालिग आरोपी पर बोर्ड में ही चलेगा मुकदमा

Updated on 23-05-2025 01:00 PM

भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन ब्लास्ट केस में शामिल नाबालिग आरोपी के खिलाफ मुकदमा जुवेनाइल बोर्ड में ही चलेगा। मप्र हाईकोर्ट के जस्टिस संजय द्विवेदी की एकलपीठ ने यह आदेश भोपाल के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की ओर से मांगे गए अभिमत पर दिया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि एनआईए एक्ट के तहत गठित विशेष अदालत में नाबालिग के खिलाफ ट्रायल नहीं चल सकता। हालांकि उस पर बोर्ड में वयस्क की तरह मुकदमा चलेगा।

घटना 7 मार्च 2017 की सुबह उज्जैन से भोपाल जा रही पैसेंजर ट्रेन में शाजापुर के जबड़ी स्टेशन के पास ब्लास्ट के रूप में सामने आई थी। धमाके में 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे, कई यात्रियों ने ट्रेन से कूदकर जान बचाई थी। शुरुआती जांच एसआईटी ने की थी, लेकिन 17 मार्च 2017 को मामला एनआईए को सौंपा गया। जांच में सामने आया कि ब्लास्ट आईएसआईएस से जुड़े आतंकियों ने किया था। मामले में मप्र और यूपी में छापेमारी कर कई आरोपी पकड़े गए थे।

2017 में पेश हुई चार्जशीट एनआईए ने 8 अगस्त 2017 को सैयद मीर हुसैन समेत अन्य के खिलाफ चार्जशीट भोपाल की सत्र अदालत में पेश की। आरोपियों में से एक नाबालिग था, इसीलिए उसका प्रकरण जुवेनाइल बोर्ड को सुनवाई के लिए भेजा गया। मामला देशद्रोह का था, इसलिए जिला सत्र न्यायाधीश ने अभिमत मांगा था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.