भोपाल मेट्रो को सीहोर और मंडीदीप तक बढ़ाया जाएगा- मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 26-08-2023 05:31 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश नगरीय विकास के क्षेत्र में नई ऊचाईयाँ प्राप्त कर रहा है। इंडिया स्मार्ट सिटीज अवार्ड्स कॉन्टेस्ट-2022 में उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर प्रदेश की पाँच स्मार्ट सिटी को विभिन्न श्रेणी में 13 अवार्ड मिले हैं। प्रदेश को बेस्ट स्टेट का अवार्ड मिला है और इन्दौर नेशनल स्मार्ट सिटी अवार्ड में प्रथम स्थान पर है। इन उपलब्धियों के लिए प्रदेशवासियों को बधाई। इसके साथ ही आज का दिन एक संकल्प और सपना साकार होने का दिन है। नगरीय विकास की दिशा में आगे बढ़ते हुए भोपाल और इन्दौर में हम मेट्रो ट्रेन के संचालन की ओर अग्रसर हो रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट पार्क में मेट्रो ट्रेन के मॉडल कोच के अनावरण अवसर पर यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मेट्रो ट्रेन केवल भोपाल शहर तक सीमित नहीं रहेगी। इसे भोपाल से मंडीदीप और फिर बैरागढ़ होते हुए सीहोर तक ले जाया जाएगा। मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन इन्दौर और भोपाल में सितम्बर माह में आरंभ हो जाएगा और अप्रैल-मई तक ट्रेन चलने लगेगी। अब भोपाल और इन्दौर मेट्रो रेल सिटी होंगे। मेट्रो ट्रेन से जनता को बहुत सुविधाएँ मिलेंगी। आवागमन का समय बचेगा और सफर भी आरामदायक होगा।

कोरोना की कठिन परिस्थितियों के बाद भी मेट्रो रेल के लिए तेजी से कार्य किया गया

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश बदल रहा है और तेजी से आगे बढ़ रहा है। हमारी पिछली सरकार ने भोपाल औऱ इन्दौर को मेट्रो सिटी बनाने का निर्णय लिया था और इस दिशा में काम भी शुरु कर दिया था, लेकिन दूसरी सरकार आने के कारण पंद्रह महीने काम बंद रहा। कोरोना की कठिन परिस्थितियों के बाद भी हमारी सरकार ने भोपाल और इन्दौर में मेट्रो रेल के लिए तेजी से कार्य किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस अवसर पर पौधरोपण भी किया। कार्यक्रम में भोपाल की महापौर श्रीमती मालती राय, प्रमुख सचिव नगरीय विकास श्री नीरज मंडलोई, प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन श्री मनीष सिंह तथा जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

आमजन के अवलोकन के लिये खुला रहेगा मेट्रो ट्रेन कोच

उल्लेखनीय है कि स्मार्ट पार्क में मेट्रो ट्रेन कोच का वास्तविक मॉडल प्रदर्शित किया गया है। अनावरण के बाद मॉडल कोच को बच्चों एवं आमजन के अवलोकन के लिये खोला जायेगा। मेट्रो ट्रेन इस प्रकार के 3 कोच से मिल कर बनती है। भोपाल में 5 किलोमीटर एवं इंदौर में 6 किलोमीटर लम्बाई के मेट्रो ट्रॉयल रन की तैयारी तेजी से की जा रही है। भोपाल में मेट्रो की ऑरेंज एवं ब्लू लाइन निर्माणाधीन है, जिसकी कुल लम्बाई 31 किलोमीटर और लागत 7 हजार करोड़ रूपये है। ऑरेंज लाइन करोंद चौराहा से एम्स तक 17 किलोमीटर और ब्लू लाइन भदभदा चौराहा से रत्नागिरि चौराहा तक 14 किलोमीटर की लम्बाई की है। ऑरेंज लाइन का कार्य तेजी से चल रहा है। इंदौर मेट्रो में येलो लाइन निर्माणाधीन है। इसकी कुल लम्बाई 31 किलोमीटर एवं लागत 7500 करोड़ है।

विश्व की अग्रणी तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलीजेन्स का उपयोग होगा मेट्रो ट्रेन के संचालन में

भोपाल-इंदौर मेट्रो को विश्व की अग्रणी तकनीक (ग्रेड ऑफ ऑटोमेशन-4) से संचालित करने के लिये डिजाइन किया गया है, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलीजेन्स का भी उपयोग किया गया है। इस तकनीक से मेट्रो की सेफ्टी सुनिश्चित करने तथा ऊर्जा संरक्षण में काफी फायदा होगा। प्रत्येक कोच में कुल 8 दरवाजे होंगे। मेट्रो ट्रेन में सीसीटीवी कैमरा प्रणाली, डिस्प्ले यूनिट, एयर कंडीशनिंग(AC) सिस्टम, अत्याधुनिक प्रणाली की लाइटिंग व्यवस्था, आपातकालीन स्थिति में यात्रियों की चालक से बात हो सके, इसके लिए पेसेंजर इमरजेंसी कम्युनिकेशन यूनिट की व्यवस्था होगी। यात्रियों की आग से सुरक्षा के लिये सबसे सुरक्षित स्तर यानी HL-3 लेवल से ट्रेन का डिजाइन तैयार किया गया है। ट्रेन में फायर अलार्म, स्मोक अलार्म सिस्टम एवं फायर एक्सटिंग्विशर की व्यवस्था भी होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 July 2026
राजधानी भोपाल से निकलने वाले कचरे के वैज्ञानिक निष्पादन के लिए बनाई गई आदमपुर कचरा खंती अब आसपास के 10 गांवों के लोगों के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है।…
 07 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। सोमवार को मंत्रालय…
 07 July 2026
भोपाल। भोपाल रियासत के अंतिम नवाब हमीदुल्ला खां की दूसरी पत्नी व पाकिस्तान निवासी आफताब जहां बेगम द्वारा वर्ष 1994 में भोपाल के बेहटा क्षेत्र की 30.55 एकड़ भूमि बेचने…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग ने मंगलवार को कक्षा 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। विद्यार्थी व अभिभावक राज्य शिक्षा केन्द्र के परीक्षा…
 07 July 2026
भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में प्रदेश की मेडिकल सप्लाई चेन व्यवस्था की कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में आवश्यकता…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के नवनियुक्त 10 कनिष्ठ अभियंताओं (सिविल) का छह सप्ताह का विशेष तकनीकी प्रशिक्षण राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान, नागपुर में आयोजित किया गया। अभियंताओं को ताप…
 07 July 2026
भोपाल। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को टी.टी. नगर स्टेडियम में आगामी एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों से मुलाकात…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के शक्ति भवन मुख्यालय में "साइबर सिक्योर 2026" अभियान के अंतर्गत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश साइबर पुलिस के…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में "सेफ क्लिक 2.0" अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। 24 जून 2026 से प्रारंभ इस विशेष अभियान का उद्देश्य नागरिकों को साइबर…
Advt.