Bhopal Metro बनी अव्यवस्थाओं का जंक्शन... तीसरे दिन ही यात्रियों का मोहभंग, पैसेंजर्स की संख्या में आई भारी गिरावट

Updated on 24-12-2025 01:33 PM
 भोपाल: राजधानी में आधुनिक और सुगम यात्रा का सपना लेकर शुरू हुई भोपाल मेट्रो (Bhopal Metro) अपने शुरुआती तीन दिनों में ही अव्यवस्थाओं से जूझती नजर आ रही है। पहले दिन जिस उत्साह के साथ यात्रियों ने मेट्रो में सफर किया, वह जरूरी सुविधाओं की कमी के कारण तेजी से ठंडा पड़ गया। हालात यह हैं कि तीसरे दिन यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई।

नईदुनिया की पड़ताल में सामने आया कि मेट्रो का संचालन जल्दबाजी में शुरू कर दिया गया, जबकि जमीनी स्तर पर कई जरूरी तैयारियां अधूरी रह गईं। बोर्ड आफिस, केंद्रीय विद्यालय (KV) और सुभाष नगर मेट्रो स्टेशनों पर अब भी निर्माण कार्य जारी है और जगह-जगह निर्माण सामग्री बिखरी पड़ी है।

बोर्ड आफिस स्टेशन पर प्रवेश करते समय यात्रियों को चल रहे निर्माण कार्य के बीच से गुजरना पड़ रहा है। स्टेशन के भीतर टाइल्स के बीच सफेद पुट्टी का काम चल रहा है, वहीं बाहर रंग-रोगन करते कर्मचारी नजर आ रहे हैं। सुभाष नगर स्टेशन के नीचे ग्रीन नेट लगाकर किया जा रहा काम यह साफ दर्शाता है कि स्टेशन अभी पूरी तरह तैयार नहीं है।

मेट्रो प्रबंधन के लिए सबसे बड़ी चुनौती पार्किंग व्यवस्था बन गई है। सफर शुरू कर दिया गया, लेकिन यात्रियों की गाड़ियां खड़ी करने की समुचित व्यवस्था नहीं की गई। बोर्ड आफिस स्टेशन के आसपास पार्किंग नहीं होने से वाहन सड़क किनारे नो-पार्किंग में खड़े किए जा रहे हैं, जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही है।

सुभाष नगर स्टेशन पर लोग दिव्यांगों के लिए आरक्षित पार्किंग में अपने वाहन खड़े कर रहे हैं। एमपी नगर में पार्किंग के नाम पर पथरीली और ऊबड़-खाबड़ जमीन दी गई है, जहां अंधेरे में वाहन खड़ा करना जोखिम भरा साबित हो सकता है।

केवी मेट्रो स्टेशन पर साइकिल पार्किंग का काम भी अधूरा है, जिसके कारण दोपहिया वाहन चालकों को फुटपाथ से वाहन चढ़ाने-उतारने पड़ रहे हैं। सुभाष नगर डिपो के सामने सड़क पर चल रहा डिवाइडर निर्माण कार्य व्यस्त समय में दुर्घटना को न्योता दे सकता है।

तीसरे दिन यात्रियों की संख्या में आई गिरावट यह दर्शाती है कि शुरुआती दिनों में लोग केवल उत्सुकता में मेट्रो देखने पहुंचे थे। सुविधाओं और कनेक्टिविटी की कमी के कारण उन्होंने दूरी बना ली।

मेट्रो प्रबंधन का कहना है कि काम चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। पार्किंग के लिए तीन स्थान चिन्हित किए गए हैं और शुरुआती दिक्कतों को जल्द दूर कर लिया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
 27 June 2026
भोपाल। रेलवे में टिकट जांच का काम केवल टिकट देखना ही नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और मानवीय जिम्मेदारी निभाना भी है। इसका उदाहरण पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल…
 27 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों में बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि उपभोक्ताओं की गैर-मौजूदगी में और बिना किसी…
 27 June 2026
भोपाल । राजधानी के चंदनपुरा सिटी फॉरेस्ट क्षेत्र के पास एक बार फिर बाघ की मौजूदगी सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार…
 27 June 2026
भोपाल। एनसीईआरटी द्वारा नकली और पायरेटेड पुस्तकों को लेकर जारी किए गए सर्कुलर पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र…
 27 June 2026
भोपाल। नियति का क्रूर खेल और बेबसी जब किसी हंसते-खेलते परिवार पर टूटती है, तो पीछे सिर्फ चीखें और कभी न भरने वाले जख्म छोड़ जाती है। राजधानी भोपाल के…
 27 June 2026
भोपाल। वर्ष 2028 में होने वाले उज्जैन सिंहस्थ महापर्व की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो चुकी हैं, लेकिन रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने आ रहे…
Advt.